Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 20 October 2021

*जनपद में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया।*



*महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ आदि का किया गया आयोजन।*
कंट्री लीडर समाचार
                 सुलतानपुर 20 अक्टूबर/मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के क्रम में दिये गये निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला मुख्यालय पर बुधवार को महर्षि सुदर्शन पार्क में आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह, उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत मनायी गयी। महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
                 
उनके प्रथम श्लोक की चर्चा करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि से ही संस्कृत/साहित्य की शुरूआत मानी जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में महर्षि बाल्मीकि के बाल जीवन से साहित्य सृजन तक की यात्रा का वर्णन कर उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।     
              महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह ने किया।
                इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, वन स्टाप सेन्टर सरोज यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित जन सामान्य व बाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।    
-------------------------------------------------------------

डीएम व एसपी द्वारा विसर्जन शोभायात्रा को दिखायी गयी हरी झंडी।*


कंट्री लीडर समाचार
         सुलतानपुर 20 अक्टूबर/ जनपद सुलतानपुर में मनाये जाने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव चौक ठठेरी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने पूजा अर्चन कर विसर्जन  शोभायात्रा को दिखायी हरी झंडी।
         तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा रथ का स्वयं अपने हाथों से डीएम व एसपी द्वारा रस्सा खीचकर विसर्जन हेतु रवाना किया गया।
         इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------

डीएम व एसपी द्वारा विसर्जन शोभायात्रा को दिखायी गयी हरी झंडी।*


कंट्री लीडर समाचार
         सुलतानपुर 20 अक्टूबर/ जनपद सुलतानपुर में मनाये जाने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव चौक ठठेरी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने पूजा अर्चन कर विसर्जन  शोभायात्रा को दिखायी हरी झंडी।
         तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा रथ का स्वयं अपने हाथों से डीएम व एसपी द्वारा रस्सा खीचकर विसर्जन हेतु रवाना किया गया।
         इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------

Saturday, 16 October 2021

धू धू कर जला रावण

https://youtu.be/LcvIxT1l32Q*रिपोर्ट-करुणा शंकर तिवारी*खबरों से जुडने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को *SUBSCRIBEजरुर करें*आवश्यकता है *कंट्री लीडर* समाचारपत्र के लिए प्रदेश के सभी जनपदों मे ब्यूरो प्रमुख/जिला संवाददाता/तहसील संवाद दाता की।*संपर्क करें।9454874272

कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन मैं लगे माता के भक्त।

कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
मिल्कीपुर अयोध्या।
तहसील क्षेत्र में बाजारों कस्बा तथा ग्रामीण स्तर पर 9 दिनों से स्थापित माता के प्रतिमाओं का विसर्जन विजयदशमी के दिन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से ग्रामीण महिलाओं बच्चों वा माता के भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए विदाई दी। जगह जगह माता के भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया था जहां लोगों ने भंडारे मैं हलवा पूरी वाह प्रसाद ग्रहण करते हुए जय श्री राम जय दुर्गा माता के उद्घोष के साथ मां  दुर्गा।प्रतिमाओं की विदाई दी
क्षेत्र की दुर्गा माता मूर्ति का विसर्जन स्थानीय ढेमवा घाट सरयू नदी सोहावल पर किया जाएगा जहां सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।
 क्षेत्र में स्थापित कुचेरा बाजार बारुन बाजार  मजनाई तरौली अगरबा नवा पुरवा टनटनवापुर कुरावन कुंभी की माता जी के प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से निकला।

42 वर्षीय अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत।


कंट्री लीडर समाचार पत्र
मिल्कीपुर अयोध्या। 
घर में पंखा लगाते समय बिजली के करंट  की चपेट में आने से 42 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
 प्राप्त समाचार के अनुसार खंडासा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कंदई कला क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी इश्तियाक पुत्र मुस्ताक( 42) घर के अंदर पंखा लगा रहे थे। पंखे में उतरे करंट ने चपेट में ले लिया घर के परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक विद्युत करंट ने इस्तियाक को मृत्यु ने अपने आगोश में ले लिया परिजनों के गुहार पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर मृतक के घर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी कंदई कला ब्रह्म दत्त पांडे ने परिजनों से मृतक का पोस्टमार्टम कराने की लिए कहा लेकिनपरिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए । जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भरा कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तहसील सदर सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
          सुलतानपुर 16 अक्टूबर/उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में  माह अक्टूबर के तृतीय  शनिवार को प्रातः 10 बजे से तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण  समाधान  दिवस का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया गया, जिसमें  डीएम ने जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से निस्तारण का निर्देश देते हुये। डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौके पर उपस्थित ।
--------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Monday, 11 October 2021

"विकास खंड धनपतगंज मे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का हुआ प्रशिक्षण"

कंट्री लीडर न्यूज. नेटवर्क सुलतानपुर
धनपतगंज।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण विकासखंड धनपतगंज में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख यस भद्र सिंह एवं संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 जिसने संयुक्त निदेशक प्रवीण चौधरी द्वारा पंचायत विभाग की समस्त योजनाओं एवं क्रियान्वयन कैसे हो तथा ग्राम प्रधानों को डोंगल कैसे लगाया जाए और उसके महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें स्टेट कंसल्टेशन प्रशांत मिश्रा एवं श्रीमती प्रीती सिंह द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई ।योजना कैसे बनाएं और
 73 संविधान एवं ग्राम सभा की बैठक कैसे हो इस विषय की जानकारी  राज्य  प्रशिक्षक आरती शर्मा ने प्रधानो को दी।रागनी दीक्षित द्वारा ग्राम पंचायत समिति तथा विपिन कुमार द्वारा एसबीएम बताया गया ।
जिला पंचायत राज अधिकारी आर के भारती द्वारा कार्य प्राणी प्रणाली तथा पत्रावली के रखरखाव के बारे में बताया गया।
 प्रशिक्षण मे  खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह , एडीओ  पंचायत देवेन्द्र मिश्रा, और विकास खंड के सभी प्रधान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी ने  सरैय्या भरथी और कोरों के निर्माणाधीन पंचायत भवनो का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिया।

3दिवसीय विकास प्रदर्शनी का विधायक सूर्यभान सिंह ने किया उद्घाटन

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 11 अक्टूबर/ प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि से सम्बन्धित 03 दिवसीय प्रदर्शनी मण्डप का आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया उद्द्घाटन*👇👇

Sunday, 10 October 2021

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 03 दिवसीय प्रदर्शनी मण्डप का होगा आयोजन।*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
         सुलतानपुर 10 अक्टूबर/शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 04 वर्ष 06 माह पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि से सम्बन्धित प्रदर्शनी का  आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2021 तक (03 दिन) किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी में ‘‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास‘‘ एवं ‘‘इरादे नेक काम अनेक‘‘ शीर्षक के अन्तर्गत मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, ओडीओपी को प्रदर्शित करने वाले थ्री-डी पोस्टर, फोटोज आदि लगाये जायेंगे। उक्त प्रदर्शनी मण्डप जन सामान्य, पत्रकार बन्धुओं सहित सभी के अवलोकनार्थ 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2021 तक (03 दिन) उपलब्ध रहेगी।  
-------------------------------------------------------------