Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 13 September 2021

*प्रेस क्लब की ढही बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू।*

कंट्री लीडर न्यूज. नेटवर्क
रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन तिवारी
                      सुलतानपुर 13 सितम्बर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला सूचना अधिकारी के दूरभाष तथा तत्काल पत्राचार पर प्रेस क्लब सुलतानपुर की बाउन्ड्रीवाल 11 सितम्बर, 2021 की प्रातः नगर पालिका परिषद सुलतानपुर की कूड़ा उठाने वाली जे0सी0बी0 से ढही/गिरी दीवाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और नालियों की सफाई भी शुरू हो गयी है।  
                      नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल व विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह द्वारा सोमवार को आकस्मिक तौर पर प्रेस क्लब सुलतानपुर पहुँचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर की ओर से कराये जा रहे निर्माण कार्यों को अनवरत रूप से कराते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित को दिये तथा प्रेस क्लब परिसर/आस-पास की साफ-सफाई नियमित रूप से कराये जाने तथा कूड़ा डम्पिंग का कार्य प्रेस क्लब के पास न करने की भी हिदायत दी। 
----------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment