Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 9 August 2021

आजादी का अमृत महोत्सव

*(कंट्री. लीडर समाचार*)
सुल्तानपुर 9 अगस्त/उ0प्र0शासन से प्राप्त दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी श्री रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन/मार्गदर्शन में जनपद में *आजादी का अमृत महोत्सव* के अंतर्गत आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में विभिन्न कार्यक्रमो का भव्य आयोजन कराकर नगर में प्रभात फेरी,विभागों की भव्य प्रदर्शनी/स्टाल ,दीप  प्रज्ज्वलन,सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वागत गीत,देशभक्ति गीत,काकोरी गीत,स्कूली बच्चों द्वा रा   गीत,भाषण आदि कार्यक्रम चल रहा है। लखनऊ में आयोजित काकोरी काण्ड कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एल0ई0डी0 के माध्यम दिखाया जा रहा है ।
                 इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमती बबिता जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रतिनिधि /ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय श्री शिव कुमार, जिलाधिकारी श्री रवीश गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ0विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स्य, सी0एम0ओ0 डॉक्टर डी0के0त्रिपाठी,जिला विकास अधिकारी डा0डी0आर0विश्वकर्मासहित अन्य अधिकारीगण तथा भारी संख्या में जनसामान्य  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment