Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 1 September 2023

*रेड क्रॉस ने मनाया अनोखा रक्षा बंधन।*

कंट्री लीडर समाचार 
        सुलतानपुर 01 सितम्बर/इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव माननीय डॉ0 हिमा बिंदु नायक, जनपद सुलतानपुर जिलाधिकारी/अध्यक्ष (जसजीत कौर), मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष (अंकुर कौशिक) के मंशाअनुसार डॉ0 डी.एस. मिश्रा के संरक्षण में डॉ0 पंकज तिवारी उपाध्यक्ष, जयप्रकाश शुक्ला सचिव, डॉ चंद्रभान सिंह आपदा प्रबंधन अध्यक्ष, डॉक्टर इरशाद आपदा प्रबंधन सचिव, विवेक सिंह फाइनेंस कमेटी अध्यक्ष,महिला विंग अध्यक्ष डॉक्टर सुषमा मिश्रा, श्रेया दुबे सचिव महिला विंग, नन्दनी पान्डेय के साथ वेदांती आश्रम गोला घाट छात्रावास के 10 छात्र, सीता कुंड वनवासी छात्रवास के 25 छात्र व आनन्द भवन वृद्धाश्रम में 30 महिला 60 पुरुष वृद्धजनों के साथ रक्षा बंधन का पवन पर्व मनाया। 
      सचिव जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि हर चेहरे पर मुस्कुराहट ही हमारा लक्ष्य है, हमारी टीम ने आज सुबह से रक्षा बंधन के पावनपर्व पर इन निराश्रित बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास किया, जिसमे  टीम ने उपरोक्त सभी स्थानों पर जाकर सभी को ’रक्षा बंधन बांधकर मीठा खिलाया तथा जरूरत के अनुसार सभी को उपहार स्वरूप नहाने एवम कपड़े का साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश,महिलाओं को साड़ी ब्लाउज, पुरषों को धोती, कुर्ता पाजामा आदि वितरित कर सब के साथ हंसी-खुशी से रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया गया। रेड क्रॉस की टीम को पाकर छात्रो में एक अलग ही खुशियों की झलक दिखाई दी सभी छात्र बहुत खुश थे और सब के साथ रेड क्रॉस की टीम ने एक अलग ही पहचान बनाई इस कार्यक्रम से सभी वृद्ध जनों का मन भर आया और सभी वृद्ध जनों ने बताया कि हम लोगों ने कई सालों के बाद आज आप सब के साथ रक्षा बंधन मनाया है हम लोगों को खुशियां देकर आप लोगों ने हम सबका दिल जीत लिया आप सब हमेशा खुश रहे और मानव सेवा में समर्पित रहे इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ शुक्ल जान्हवी शुक्ला प्रांजल शुक्ल सुनिधि शुक्ला आदि मौजूद रहे। महिला विंग सचिव श्रेया दुबे ने आज के इस सराहनीय कार्य में अतुलनीय सहयोग हेतु सभी सम्मानित सदस्यों एवम् पदाधिकारी को ह्रदय से आभार व्यक्त किया
-------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Monday, 28 August 2023

अर्जुन पांडे और श्रेया मिश्रा ने खिताब जीता*

कंट्री लीडर समाचार
सुलतानपुर।खेल सप्ताह दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आज सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले हुए। जिसमें 19 वर्षीय बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरजसप्रीत सिंह ने सार्थक श्रीवास्तव को 13-11,12- 14 तथा 14-12,14 -12 से हराया जबकि द्वितीय सेमीफाइनल में अर्जुन पांडे ने गौरव कुमार को 11- 7 11-1,11-3 हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 15 वर्षीय बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल में सार्थक श्रीवास्तव ने अमर भीम को 11-9, 11-5, 13-11 तथा द्वितीय सेमीफाइनल में अर्जुन पांडे ने नैतिक मान को 11-3 11-3 11-8 से हराकर फाइनल मुकाबले में स्थान बनाया। 15 वर्षीय बालिका वर्ग के फाइनल में श्रेया मिश्रा ने आसना को 11-6, 9 -11, 11 -6, 11-7 से  हराकर खिताब जीता ।19 वर्षीय बालिका वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में आसना ने वैष्णवी को 12 -10, 12- 10, 12- 8 से तथा द्वितीय सेमीफाइनल में श्रेया मिश्रा ने कशिश को 12 -10, 11- 9, 11-3 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया मिश्रित युगल में प्रथम सेमी फाइनल मैं आसना और सुमित की जोड़ी ने शिफत और अर्जुन की जोड़ी को 11- 9 और 11- 2 से  हरा कर तथा द्वितीय सेमीफाइनल में पलक तथा सार्थक की जोड़ी ने श्रेया और अमर भीम की जोड़ी को 5-11, 11-8, 11-5 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 15 वर्षीय बालक  फाइनल में अर्जुन पांडे ने सार्थक श्रीवास्तव को 11 -5 ,11 -5, 11 -9 से हराकर  प्रथम स्थान प्राप्त किया 19 वर्षीय बालक वर्ग में हरजसप्रीत सिंह ने अर्जुन पांडे को 13 -11, 8-11,  11 -6, 11-6 हराकर प्रथम स्थान पर   रहे ।जबकि 19 वर्षीय बालिका वर्ग में आसना ने श्रेया मिश्रा को 11 -9, 11 -8,8- 11,8-11,11-7 से हराकर विजेता बनी। इसी प्रकार 15 वर्षीय बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा ने आसना को 11 -6, 9 -11, 11 -6, 11- 7 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल वर्ग में आसना और सुमित की जोड़ी ने 11-8,11-8,9-11,11-7सेपलक और सार्थक की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के समय जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव मोहम्मद सईद, के एन आई सी ई की खेल अध्यापिका कंचन सिंह तथा  खेल अध्यापक शशांक श्रीवास्तव कॉन्वेंट स्कूल नारायणपुर के चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी सरफराज खान, अकरम सिद्दीकी, सोनू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक आरिफ नियाज ने बताया की प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल  29 अगस्त को खेल दिवस सप्ताह के समापन पर किया जाएगा।

*मा0 सांसद महोदया ने धूपबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया अवलोकन।*

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 28 अगस्त/ मा० सांसद सुलतानपुर श्रीमती मेनका संजय गाँधी जी द्वारा विकास खण्ड कादीपुर में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित गौरी शंकर महिला प्रेरणा संकुल समिति ग्राम पंचायत गौरा बीबीपुर में आरसेटी द्वारा आयोजित अगरबत्ती एवं धूपबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण/अवलोकन किया गया।
         मा0 महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समूह सदस्यों से अगरबत्ती एवं धूपबत्ती बनाने की विधि एवं आदि की जानकारी ली गयी। इसके विक्रय हेतु व्यवस्थित रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। प्रशिक्षणार्थी रूखसार बानों एवं अन्जना देवी ने बताया कि अगरबत्ती बनाने में देशी गाय का गोबर, राल का पाउडर, चन्दन पाउडर, गुग्गुल, कपूर, लोहबान एवं लौंग पाउडर का प्रयोग किया जाता है।
         कार्यक्रम में मा० महोदया द्वारा बी०सी० सखी द्वारा धनराशि की निकासी का अवलोकन किया एवं बी०सी० सखी के आय एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। श्रीमती विभा देवी सीनियर सी०आर०पी० द्वारा बताया गया कि लगभग 02 लाख रू0 03 साल में कमायें हैं। प्रशिक्षण के 65 ग्राम पंचायतों के 11 समूहों से कुल 35 समूह की दीदियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त शीघ्रातिशीघ्र निर्माण इकाई की स्थापना कर उत्पादन करने का निर्देश मा० सांसद महोदया द्वारा दिया गया। समूह सदस्यों द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सराहना की गयी।
          इस अवसर पर डीडीओ/उपायुक्त स्वतः रोजगार अजय कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी कादीपुर ज्ञानेन्द्र मिश्र, जिला मिशन प्रबन्धक नीरज श्रीवास्तव, जिला मिशन प्रबन्धक आशीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी अवनीश, ब्लाक मिशन प्रबन्धक अनिल पटेल, शाजिया, विजय व सीमा उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Friday, 25 August 2023

कीचड सने रास्ते से राहगीरों को आवागमन करने की बनी मजबूरी

धनपतगंज।पानी और कीचड सने  रास्ते राहगीरों के लिये मुसीबत बन गये है।समय रहते नही चेता जिम्मेदार महकमा ।कीचड सने रास्ते  से गुजरने के लिये मजबूर हैं इलाकाई लोग ।आसन्न बरसात मे दुश्वारियों भरे रास्तों के जिक्र की शुरुआत खंड मुख्यालय के कस्बे से करते है। धनपतगंज कस्बे मे हनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते जिस पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, दो इंटर कालेज, एक आईटीआई स्थिति है लगभग 100मीटर दूरी मे सडक पूरी तरह उखड गयी है ।पानी और कीचड से होकर आवागमन करना मजबूरी है। सबसे अधिक परेशानी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तब होती है जब उन्हे पोषाहार उठान कर इसी रास्ते से गुजरना पडता है । इसी कस्बे मे मायंग तिराहा से मांयग रोड पर तकरीबन 100मीटर रास्ता गड्ढे मे तब्दील है। जिस पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, मार्डन थाना धनपतगंज,  दो इंटर कालेज, तथा पेट्रोल पम्प तक जाने के लिये राहगीरों के पसीने छूट रहें है। हरौरा को ले तो पाली मार्ग पर तकरीबन 200मीटर सडक का अस्तित्व ही मिट गया है। बरसात पूर्व से ही इलाकाई लोग सडक मरम्मत की मांग जिला प्रशासन से करते रहे लेकिन उनकी यह मांग अनसुनी रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिये तो आम आदमी की यह परेशानी कोई मायने ही नही रखती। बरसात मे अब इन्हीं कीचड भरे रास्ते से आवागमन के लिये मजबूर हैं राहगीर।

वृद्धाश्रम संचालित करने वालो के लिए समाज कल्याण विभाग ने जारी किया निर्देश*,

*कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
वृद्धाश्रम संचालित करने वालो के लिए समाज कल्याण विभाग ने जारी किया निर्देश*, समाज कल्याण विभाग को वृद्धाश्रम संचालक लिखित तौर पर आश्रम संचालन को लेकर करे सूचित , समाज कल्याण विभाग को बिना सूचना दिए वृद्धाश्रम संचालित करने वालो के आश्रम में होती है कोई घटना दुर्घटना तो जिम्मेदार होगे वृद्धाश्रम संचालक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।*

कंट्री लीडर (ब्यूरो समाचार)
           सुलतानपुर 25 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या द्वारा अवगत कराया
गया कि जनपद में कुल 217910 गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत निर्गत किये गये हैं। इनमें से कुल 192769 गैस कनेक्शन आधार से लिंक हैं। शेष 25141 उपभोक्ताओं का खाता आधार से लिंक न होने के कारण केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इन्हीं शेष उपभोक्ताओं का खाता आधार से लिंक कराया जाना है। यह कार्य विभिन्न बैंकों के माध्यम से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने एलडीएम से सहयोग की अपेक्षा की। 
         जिलाधिकारी महोदया द्वारा विभिन्न आॅयल कम्पनियों के जनपदीय समन्वयक, समस्त बैंकों जनपदीय समन्वयक, लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के खाते आधार से लिंक कराने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न कोटेदारों को निर्देशित किया जाय कि वे उपभोक्ता लाभार्थियों को जागरूक करें कि वे अपने खाते आधार से लिंक करा लें, ताकि भविष्य में सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकें। 
   *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।*

           सुलतानपुर 25 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 217910 गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत निर्गत किये गये हैं। इनमें से कुल 192769 गैस कनेक्शन आधार से लिंक हैं। शेष 25141 उपभोक्ताओं का खाता आधार से लिंक न होने के कारण केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इन्हीं शेष उपभोक्ताओं का खाता आधार से लिंक कराया जाना है। यह कार्य विभिन्न बैंकों के माध्यम से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने एलडीएम से सहयोग की अपेक्षा की। 

   मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा एलडीएम को निर्देशित किया गया कि सभी बैंकों को निर्देशित करें कि वे प्राथमिकता के आधार पर अलग काउंटर बनाकर उज्ज्वला योजना के अवशेष लाभार्थियों के खाते आधार से लिंक करायें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से यह भी अवगत कराया जाय कि यदि वे अपने बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं कराते हैं, तो भविष्य में सरकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करायी जा रही सब्सिडी के लाभ वंचित हो सकते हैं।     
   इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, एलडीएम अनुराग संखवार, पूर्ति निरीक्षक नन्हें सिंह, ऑयल कम्पनियों के जनपदीय समन्वयक सहित आदि उपस्थित रहे। 
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

Wednesday, 23 August 2023

उत्तर प्रदेश-**योगी कैबिनेट के निर्णय-*

*उत्तर प्रदेश-*

*योगी कैबिनेट के निर्णय-*

*कई प्रस्ताव पास हुये-*

विधानमंडल के सत्रावसान का प्रस्ताव पास 

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना को मंजूरी, इस प्रशिक्षण व इंटर्नशिप योजना मे कोई भी स्नातक इसमे समाहित हो सकता है,पहले डिप्लोमाधारी ही मान्य होते थे, 9000/- मासिक देय 

प्रादेशिक को- ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के छ डेयरी प्लांट को पट्टे पर दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी, इनमे गोरखपुर,कानपुर, नोएडा,प्रयागराज,आजमगढ़,मुरादाबाद को दस वर्ष के पट्टे पर दिये जाएंगे..

उत्तरप्रदेश जलनिगम (नगरीय) के जूनियर इंजीनियर्स (सिविल) के वेतनमान 9300 -34800 ग्रेड पे 4200 व जूनियर इंजीनयर 9300 -34800 के रिक्त पदो की कार्यवाही को उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करवाने को मंजूरी. विगत वर्षो मे यह प्रक्रिया जलनिगम द्वारा संचालित थी।

मेरठ परिवहन निगम बस अड्डे को   घनी आबादी से अन्यत्र शिफ्टिंग की मंजूरी,इस प्रक्रिया से ट्रैफीक जाम से मुक्ति मिलेगी

उत्तर प्रदेश बायो डीजल उत्पादन व विक्रय के संबंध मे नियमावली प्रस्ताव को मंजूरी, इस अंतर्गत बायो डीजल के निर्माण मे अधिकतम 20% मिश्रण किया जा सकेगा,इसके हेतु रजिस्ट्रेशन करवाना होगा

अटल आवासीय योजना विद्यालयों के निर्माण के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी, श्रमिकों के बच्चो के साथ कोरोना से प्रभावित बच्चों को भी इसमे शिक्षण को मंजूरी.इसका संचालन BOC (उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग )द्वारा होगा.

अयोध्या मे सड़क चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी,अयोध्या बिल्वहरिघाट बंधा मार्ग (16.57 कि.मी.) को फोर लेन निर्माण को मंजूरी , यह मार्ग NH 27 के पॉइंट 138 से दाये तरफ से निकलकर दशरथ समाधि स्थल को जोड़ते हुए,SH(स्टेट हाइवे) 30 के 132 किमी के पॉइंट पर फोर लेन मे मिलेगा.इसके फोर लेन निर्माण से अयोध्या के निर्माणाधीन इंटरनेशनल थीम पार्क, अतर्राष्ट्रीय बस अड्डा,भगवान राम की 251 फिट प्रतिमा स्थल आदि फोर लेन से जुड़ जायेगा व बाईपास से भी जुड़ जायेगा...

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना अंतर्गत स्मार्टफोन क्रय करने को मंजूरी,25 लाख स्मार्टफोन वर्ष 23 -24 मे क्रय किये जाएंगे.

कृषि विभाग-

अंतराष्ट्रीय आलू केंद्र पेरू के साऊथ एशिया का रीजनल सेंटर आगरा मे स्थापित करने के संबंध मे 10 हेक्टेयर भूमि चयन प्रस्ताव को मंजूरी,इससे पहले वाराणसी मे अंतर्राष्ट्रीय राइस रिसर्च सेंटर की स्थापना हो चुकी है, यह प्रदेश का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय केंद्र होगा.
यह आगरा के सीनरा क्षेत्र मे स्थापित होगा.121 करोड़ का व्यय होगा.

महात्मा बुद्ध कृषि प्रोद्योगिकी विश्विद्यालय कुशीनगर के निर्माण हेतु कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील मे स्थित बाबू केदार सिंह गन्ना संस्थान की 276 एकड़ 21 डिसमिल भूमि कृषि शिक्षा विभाग को दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी.

कानपुर मेट्रो निर्माण परियोजना के संबंध मे डिपो बनाये जाने के लिए कृषि विभाग के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विवि की भूमि उपलब्ध करवाई गयी थी,कृषि विभाग द्वारा इसको कम्पनशेट  करते हुए कानपुर हमीरपुर रोड पर स्थित लोअर गंगा कैनाल किनारे कृषि विभाग की 15.69 हेक्टेयर भूमि चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विवि को दिये के प्रस्ताव जो मंजूरी

लखनऊ मे कृषि रक्षा इकाई गोसाइगंज के जीर्ण शीर्ण भवन को ध्वस्त कर कृषि कल्याण केंद्र निर्माण को मंजूरी 

पर्यटन हेतु बिजनौर के अमानगढ़ मे टाइगर रिजर्व क्षेत्र के निकट पर्यटक सुविधाओं हेतु 5.76 हेक्टेयर बंजर भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किये जाने को मंजूरी 

बाल विकास परियोजनाओ हेतु संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो मे ई पॉस मशीन द्वारा बाल पोषाहार वितरित किया जाने को मंजूरी !!

*जिलाधिकारी द्वारा प्रेस क्लब की सभी आधारभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में लिया गया जायजा*

कंट्री लीडर समाचार 
        सुलतानपुर 23 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा प्रेस क्लब, सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, सुलतानपुर के पदाधिकारियों व अन्य संगठनों द्वारा प्रेस क्लब, सुलतानपुर का मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदया द्वारा जिला सूचना अधिकारी के साथ आज प्रेस क्लब के निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब की सभी आधारभूत सुविधाओं/कमियों का जायजा लिया। 
        उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में जो भी आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की साफ-सफाई, लाइट, चेयर, टाइल्स, डायसबोर्ड सहित अन्य सभी सुविधाओं हेतु सक्षम अधिकारी से स्टीमेट बनवाकर कार्य को कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में मीडिया बन्धुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पायेगी।                                   
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।*

*जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंत स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण।*
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
           सुलतानपुर 23 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा आगामी खेल दिवस (29 अगस्त) की तैयारियों के क्रम में आयोजित- 21 अगस्त, 2023 को वॉलीबॉल बालक जिला स्तरीय प्रतियोगिता व 23 अगस्त, 2023 को जूनियर बालक कबड्डी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने  प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी।
     तत्पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंत स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्विमिंग पूल निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा स्विमिंग पूल में वाटर फिल्टर की गुणवत्ता सही न होने पर उसे यथाशीघ्र बदलवाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैडमिंटन हाॅल व टेबल टेनिस हाॅल का अवलोकन किया गया। उन्होंने बैडमिंटन हाॅल की लाइट को छत से हटाकर साइड में लगाने के निर्देश दिये।  
      ज्ञात हो कि आगामी खेल दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय सुलतानपुर द्वारा खेल सप्ताह दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिनांक 21 अगस्त, 2023 को वॉलीबॉल बालक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मा0 विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा किया गया था, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 9 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच पंत स्टेडियम सुल्तानपुर और मोहम्मद स्पोर्टिंग क्लब आलियाबाद के बीच हुआ था, जिसमें पंत स्टेडियम सुल्तानपुर ने 2-0 से विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। 
      इसी तरह आज 23 अगस्त, 2023 को जूनियर बालक कबड्डी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में किया गया, जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह जी के द्वारा किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें फाइनल मैच पंत स्टेडियम सुल्तानपुर और बाबा बरियारशाह इंटर कॉलेज भरकारे सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसमें पंत स्टेडियम सुल्तानपुर की टीम ने 12-10 से विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
      इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी शीवेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय, नूर आलम, इसरार अहमद, वॉलीबॉल कोच प्रदीप कुमार, खेलो इंडिया सेंटर टेबल टेनिस की कोच समा बानो, जीवन रक्षक पलक कुमार डे, कुश्ती कोच मारुति नंदन राय व स्पोटर्स प्लेयर्स आदि उपस्थित रहे।
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।