Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 12 April 2022

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की पांच बटालियन गठित


कंट्री लीडर समाचार
 
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की 5 बटालियन गठित, सेनानायकों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट…
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज मथुरा और सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की बटालियन गठित कर दी हैं। पीएसी में तैनात आइपीएस अधिकारियों को इन बटालियन के सेनानायक का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की बटालियन गठित कर दी हैं। पीएसी में तैनात आइपीएस अधिकारियों को इन बटालियन के सेनानायक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो अब बटालियन को विस्तार देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2020 में कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ का गठन किया था। बीते दिनों लखनऊ स्थित यूपीएसएसएफ के मुख्यालय में एसपी आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई थी। शासन ने प्रथम चरण में पांच बटालियन गठित करने का निर्णय किया था और इसके लिए कुल 1,913 नये पदों का सृजन किए जाने का निर्देश दिया गया था।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
नाम : वर्तमान तैनाती : अतिरिक्त प्रभार जय प्रकाश : सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ : एकवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ। कुंतल किशोर : सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर : दोवीं वाहिनी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर। अविनाश पांडेय : सेनानायक चारवीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज : तीनवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, प्रयागराज। संजय सिंह : सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ : चारवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, मथुरा। सूर्यकांत त्रिपाठी : 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ : पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, सहारनपुर।
पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला : शासन ने पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को मजबूत किया गया है। एटीएस में एक एएसपी व दो पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। बीते दिनों एटीएस से एक एएसपी का तबादला हो गया था।नाम : वर्तमान तैनात : नवीन तैनाती अनुराग दर्शन : अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट : एटीएस लखनऊ। प्रबल प्रताप : एएसपी बाराबंकी : अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बलराम : पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद : गाजीपुर। राजीव द्विवेदी : पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर : एटीएस लखनऊ। आतिश कुमार सिंह : पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ : एटीएस लखनऊ। शंकर प्रसाद : पुलिस उपाधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ : एटीएस लखनऊ

Thursday, 31 March 2022

जनपद अमेठी संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला युवक*

*जनपद अमेठी संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला युवक
कंट्री लीडर समाचार अमेठी
 घटना जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक थाना पीपरपुर के अंतर्गत आने वाली  ग्राम सभा दहियावां की है जहां लगभग 28से30 वर्षीय उमाकांत सिंह उर्फ डीएम सिंह पुत्र काली सहाय ने अपने घर से तककरीब200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक कर जान दी जब सुबह गांव के कुछ लोग ने देखा तो गांव में मचा हड़कंप उसके बाद मौके पर 112 को दी सूचना मौके पर पीपरपुर थाना प्रभारी अखिलेश गुप्ता अपनी टीम को लेकर पहुंचे और लाश को पेड़ से उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ की युवक ने क्यों फांसी लगाकर जान दी

पुलिस कप्तान डा विपिन कुमार मिश्र के सौजन्य से वृहद रक्तदान शिविर का हुआ. आयोजन*


कंट्री लीडर समाचार सूलतानपुर
   सुल्तानपुर ब्लड बैंक सुल्तानपुर में पुलिस महा निरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विपिन मिश्रा के संयोजन से विशाल रक्तदान शिविर
का आयोजन  बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे से किया गया जिसमें पुलिस महा निरीक्षक अयोध्या के के सिंह भी उपस्थित हुए रक्त कोष के प्रभारी डॉ आर के मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए रक्त देने से शरीर में ना तो किसी तरह की कमजोरी होती है न ही खून की कमी होती है वर्ष में एक बार स्वस्थ लोग रक्तदान अवश्य करें सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने सभी रक्त दाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जिससे हम मानवता की सेवा के साथ-साथ जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं इसलिए सभी मानव को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा*


अब्दुल जब्बार एडवोकेट व पवन कुमार की रिपोर्ट*

भेलसर(अयोध्या)नगर में श्रीश्याम भक्ति मंडल रुदौली के तत्वाधान में लगातार दूसरे वर्ष श्रीश्याम निशान यात्रा  निकाली गई।इस मौके पर पूरा कस्बा बाबा श्याम की भक्ति में रंगा नजर आया।श्याम निशान यात्रा में महिलाएं,बच्चों सहित पुरुष श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा के निशान उठाकर शिरकत की व अन्य श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर मस्ती के साथ नाचते झूमते हुए नजर आए।
यात्रा की शुरुआत पं. हरीश शास्त्री,पं.जुगल किशोर शर्मा द्वारा श्रीश्याम की पूजा अर्चना के बाद रामलीला मैदान से रवाना होकर कोठी,कटरा,नवाब बाजार,टेढ़ी बाजार व नयागंज होते हुए  निशान यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंची।इस दौरान कस्बे में जगह-जगह यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा व इत्र से किया गया व मिष्ठान व जलपान भी वितरित किए गए। यात्रा रामलीला मैदान पहुँचकर श्रीश्याम की प्रतिमा को भव्य मंडप में स्थापित किया गया।यात्रा के बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।वही संध्याकाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बरेली से आए हुए मुख्य गायक राम और श्याम व गायिका आयोजिका अरोड़ा ने प्रभु के भजन व कीर्तन से सबको भक्तिमय कर दिया।यात्रा में भाजपा ज़िला महामंत्री अशोक कसौंधन,भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,अजय कुमार गोयल,संजय अग्रवाल,अशोक कुमार गर्ग,सुधीर कुमार सिंघल,लालजी,नितेश अग्रवाल,बनारसी अग्रवाल,मनीष चौरसिया,रामजी अग्रवाल,विपिन गुप्ता,सतीश वैश्य,नीलमणि अग्रवाल,प्रेम हरि आर्य,विष्णु अग्रवाल,विश्वनाथ वर्मा,शौर्य गर्ग,ओम प्रकाश डालमिया,राजेश बंसल,अमरदीप सोनी,बृजेश वैश्य,धर्मेंद्र अग्रवाल,मानस गोयल,प्रकाश चंद्र अग्रवाल,दीप रस्तोगी,श्यामजी अग्रवाल,शिवम गुप्ता,ऋषभ गुप्ता,नीलेश अग्रवाल,रामकिशोर गुप्ता,सभासद उमाशंकर कसौंधन,आशीष वैश्य,संदीप नवीन शुक्ला,रघुकुल अग्रवाल,राजेश गुप्ता,सचिन कसौंधन,हिमांशु गर्ग,नवीन,सक्षम,प्रणव,विनायक,नारायण,आयुष्मान,आशीर्वाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।निशान यात्रा में कोतवाल शशिकांत यादव की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी।

ब्रह्मदेव व भवानी माता का चबूतरा का कार्य हुआ शुरू*



*क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद के प्रयास से हो रहा कार्य
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)मवई ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिलवल के वजीराबाद गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में ब्रह्मदेव बाबा व भवानी माता पर चार दिवारी व चबूतरे का कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य से गांव की जनता में खुशी की लहर है।
वजीराबाद के ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से मांग थी कि ब्रह्मदेव बाबा व भवानी माता के धार्मिक स्थल पर चबूतरे का निर्माण हो जाये जिससे लोगों को पूजा अर्चना करने में कोई परेशानी न हो जिस पर गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद ने धार्मिक स्थलों पर ग्रामीणों के साथ भूमि पूजन कर चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद,सद्दाम भैया,मुख्तार खान,रब्बानी खान,राम कैलाश,दिनेश यादव,साहेब शरण,राजेश रावत,रामविलास रावत,विजय यादव,सुशील यादव,रामसूरत यादव,दिले राम,हरिराम,पुलि बाबा व कमला रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Wednesday, 30 March 2022

पीएम किसान की ई-केवाईसी की डेट बढी


कंट्री लीडर समाचार
देश के किसानों  के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत हर साल छह हजार रुपये पाने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है. दरअसल, किसानों ने यह राहत ई-केवाईसी को लेकर दी है. केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की डेडलाइन को बढ़ा दिया है. 

सरकार अब तक किसानों को पीएम किसान की 10किस्तें दे चुकी है. अब अगली किस्त यानी कि 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, करोड़ों किसानों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों को दो हजार रुपये की 11वीं किस्त भेजी जा सकती है.

केंद्र ने किसानों को दी ये राहत...
सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख पहले 31 मार्च, 2022 थी, जिसे अब आगे 22 मई, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. 

पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, PM Kisan योजना के लिए होने वाली ईकेवाईसी की डेडलाइन को 22 मई, 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. बता दें कि मोदी सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना को किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शुरू किया गया था. इसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल चुका है.  

अभिभावक बच्चों को इच्छित क्षेत्र में भविश्य बनाने का अवसर दें: सीडीओ


ऽ पल्लवी, सूर्यांश और श्रद्धा विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ रहीं
ऽ सरस्वती विद्या मन्दिर का मेधावी छात्र सम्मान समारोह

कंट्री लीडर समाचार
सुलतानपुर, 30 मार्च। नगर के विवेकानन्दनगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह व परीक्षा परिणाम वितरण का आयोजन कर विद्यालय के करीब 250 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की पल्लवी वर्मा ने 92.30 प्रतिशत तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नवम के भैया सूर्यांष पाण्डेय ने 93.60 प्रतिषत व कक्षा एकादष की श्रद्धा श्रीवास्तव ने 91.10 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का सबसे मेधावी छात्र होने का गौरव प्राप्त किया है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस विद्यालय में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि अभिभावक बच्चों में अपने इच्छित क्षेत्र में भविश्य बनाने की पूरी छूट दें ताकि वह उस क्षेत्र में सर्वश्रेश्ठ बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी रटने के लिए नहीं बल्कि समझने के लिए पढ़े, क्योंकि रटना इण्टरमीडिएट तक ही काम आयेगा। उपर की कक्षाओं में समझना काम आयेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया तथा गृह परीक्षा प्रमुख महेन्द्र तिवारी ने विद्यालय के सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 के विभिन्न वर्गो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 18 - 18 छात्रों को पुरस्कृत एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विधाओं में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सम्भाग निरीक्षक गोपाल तिवारी, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डॉ. रमाषंकर पाण्डेय, कोशाध्यक्ष श्रीनाथ भार्गव, सदस्य डॉ. पवन सिंह, षैलेन्द्र चर्तुवेदी, संचालन आचार्य राज नारायन षर्मा व आचार्या सरिता त्रिपाठी ने किया।

रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका सोनी को मिला सर्वश्रेष्ठ बालिका सम्मान

रामराजी  सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका सोनी को मिला सर्वश्रेष्ठ बालिका सम्मान

सुलतानपुर 30 मार्च । वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में विद्यालय की अंशिका सोनी  को सर्वश्रेष्ठ बालिका  सम्मान के साथ सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया । 
नगर स्थित रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सुमन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी मेहनत   के बाद  सम्मान मिलता है । उन्होंने  छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती सिंह ने  सर्वश्रेष्ठ बालिका अंशिका सोनी को सम्मानित भी किया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अभिभावक ,    छात्र एवं आचार्य तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि मन से किया गया हर कार्य सफलता की ओर अग्रसर होता है । 
इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती हीरावती सिंह, प्रीति शर्मा एवं मातृभारती की  अध्यक्ष सुमन सिंह, प्रधानाचार्य रेखा सिंह  प्रवक्ता किरनलता सिंह  , रामप्यारी सिंह ,मंजुला गुप्ता ने भी छात्राओं को सम्मानित किया ।  सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रिया गुप्ता, दीक्षा वर्मा, शिवांगी प्रजापति, विदुषी वर्मा, गरिमा मिश्रा, शगुन यादव ,साक्षी रावत, जानवी पांडे, राजलक्ष्मी, साक्षी रावत ,अंजली यादव, सौम्या मिश्रा आदि  रही।  कार्यक्रम का संचालन आचार्या  श्रीमती रंजना मिश्रा एवं सुप्रिया श्रीवास्तव ने किया । 

Monday, 21 March 2022

विधानपरिषद चुनाव में कुल 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन*



*सुल्तानपुर में भाजपा,सपा के अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशी भी विधानपरिषद चुनाव के मैदान में उतरे किस्मत आजमाने*
कंट्री लीडर समाचार
सुल्तानपुर-विधानपरिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन आज 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।कुल 5 प्रत्याशियों ने अभी तक विधानपरिषद चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमे भाजपा से शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जो कि 4 बार MLC रह चुके हैं इस बार फिर से मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा से शिल्पा प्रजापति पहली बार राजनीति में उतरी हैं और सीधे विधानपरिषद चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। विधानपरिषद चुनाव में 3 निर्दलीय प्रत्याशियों देवी प्रसाद पाण्डेय,इन्द्र कुमार एवं पूनम ने भी अपना नामांकन पत्र किया है दाखिल।

Monday, 14 March 2022

तस्करी की खेप ले जा रहे तस्कर ,चढे एसटीएफ और वनविभाग की टीम के हत्थे

कंट्री लीडर समाचार

एसटीएफ – वन विभाग की टीम को मिली सफलता*
लम्भुआ(सुलतानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भदैया गांव के नजदीक शनिवार की देर शाम एक तस्कर से कीमती कछुए का खोल व कफ शीरप बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। एसटीएफ – वन महकमें के संयुक्त अभियान में तस्कर को पकड़ा गया है।
सुलतानपुर – जफराबाद रेल खण्ड पर मौजूद भदैया रेलवे स्टेशन के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना पर लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम ने छापा मारा। एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम इस अभियान में शामिल रही। इसके अलावा वन विभाग के रेंजर मो इब्राहीम, वन दारोगा अतुल कुमार सिंह समेत 8 – 10 वन कर्मी भी अभियान में शामिल थे। शनिवार की शाम करीब छः बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर संयुक्त टीम ने उसे रोकने का इशारा किया। इस पर वह भागने की कोशिश करने लगा। घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से करीब 15 किलो कछुए की सूखी खोल व 100 शीशी कफ शीरप भी बरामद हुआ है।
रेंजर मो इब्राहिम ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कोतवाली देहात के पकड़ी गांव का निवासी बबुआ (45) है। जो कछुए की खोल को गैर प्रान्त में ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था।