Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 10 October 2018

सोनिया गाँधी इलाहाबाद के अपने पुस्तैनी घर स्वराज भवन पहुँची


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क इलाहाबाद

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को स्वराज भवन पहुंचीं। इस दौरान स्वराज भवन और आनंद भवन के आस—पास सुरक्षा के पोख्ता इतंजाम किये गये ।
 दिल्ली से सुबह इलाहाबाद एयरपोर्ट पहुंचीं जहाँ एयरपोर्ट पर  खास कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वराज भवन में सिर्फ सोनिया की गाड़ी को ही  एंट्री दी गई।  एसपीजी  के सुरक्षा घेरे मे कुछ देर बाद वे पैदल आनंद भवन गयी।और संग्रहालय का निरीक्षण  किया।मिली जानकारी के अनुसार वे नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट और कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक मे भी भागीदारी करेगी। बैठक में  सोनिया गांधी सहित ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।  

सुलतानपुर के क्षत्रिय सभागार मे शुरू हुई पुस्तक प्रदर्शनी"


सुलतानपुर के क्षत्रिय सभागार मे शुरू हुई पुस्तक प्रदर्शनी"

*प्रदर्शनी मे प्रबुद्ध जनो के साथ छात्र- छात्राओं ने किया साहित्य अवलोकन।
*सभागार मे वैश्वीकरण एवं स्थानीयता विषय पर कल होगी संगोष्ठी ।

 कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय  एवं राजकमल प्रकाशन समूह के संयुक्त प्रयास से शहर  के क्षत्रिय भवन सभागार में लगी पुस्तक प्रदर्शनी में दिनभर अध्यापकों,विद्यार्थियों,शहर के प्रबुद्ध जनों तथा पुस्तक प्रेमियों का आना- जाना लगा रहा। प्रदर्शनी में राजकमल, राधाकृष्ण एवं लोक भारती प्रकाशन की इतिहास,दर्शन, साहित्य, बाल-साहित्य एवं दलित तथा स्त्री विमर्श से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहाँ  महात्मा गांधी,  राममनोहर लोहिया, अंबेडकर  जैसे  महापुरुषों के  जीवन  एवं चिंतन से संबंधित  पुस्तकें, महत्वपूर्ण रचनाकारों की रचनावलियां  और  कोश ग्रंथ  भी  हैं ।राजकमल प्रकाशन समूह के प्रतिनिधि अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी को सुल्तानपुर के प्रबुद्ध समाज से जो प्यार और स्नेह मिल रहा है वह सराहनीय है ।उन्होंने इस आयोजन में हर तरह का सहयोग देने के लिए महाविद्यालय की प्रबंध समिति ,प्राचार्य एवं प्राध्यापकों की प्रशंसा की ।प्रदर्शनी के सह-संयोजक इंद्रमणि कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से सायंं 7 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि 11अक्टूबर को अपराह्न  2:30 बजे वैश्वीकरण और स्थानीयता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कथाकार शिवमूर्ति,तद्भव के संपादक अखिलेश ,युग तेवर के संपादक कमलनयन पांडे और के एन आई के हिंदी विभागाध्यक्ष राधेश्याम सिंह अपने विचार रखेंगे।उन्होंने शहर के सभी प्रबुद्ध जनों से इस आयोजन में आने का आवाहन किया।

काशी मे कांग्रेस नेता अल्पेश के चेहरे के साथ दशानन वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय


गुजरातियों से बैर नहीं, अल्पेश ठाकुर तेरी खैर नही
कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
वाराणसी। गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ  उपजे अक्रोश के लिये  काग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर को जिम्मेदार मानते हुये  काशी मे अल्पेश के रावण चेहरे वाले पोस्टर लगाकर विरोध जताया जा रहा है।इस पोस्टर में एक तरफ गुजरात के सीएम विजय रुपाणी की तस्वीर है। इस पोस्टर पर लिखा है कि 'गुजरातियों से बैर नहीं, अल्केश ठाकुर तेरी खैर नहीं'। यह पोस्टर किसी राजनीतिक संगठन के सदस्यों द्वारा  रातो रात कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर का विरोध करते हुए वाराणसी के तहसील, कचहरी, अर्दली बाजार, शिवपुर, कैण्ट,गोदौलिया  सहित अन्य कई इलाकों में  लगाए गए हैं।

Tuesday, 9 October 2018

रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत

रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क
रायबरेली. यूपी के रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इंजन समेत 5 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर है. इस हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के डीएम और एसपी को घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव करने के निर्देश दिए हैं. हादसे वाली जगह पर ड्रोन और लॉंग रेज के कैमरे से जायजा लिया जा रहा है. पूरी ट्रेन को खंगाल लिया गया है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है. अब ट्रैक को साफ करने का कार्य जारी है ताकि ट्रेनों का आवागमन सुगम बनाया जा सके।
न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की वजह से जो हादसा हुआ है उससे मैं काफ़ी चिंतित और दुःखी हूं. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, मेरी शोक, संवेदना और प्राथना उनके साथ है. आशा है सरकार राहत और बचाव कार्य में अपनी सारी ताक़त झोंक देगी और लोगों को स्वास्थ की सभी सुविधा उनके बिना किसी परेशानी मुहैया कराएगी.
उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह छह बज कर पांच मिनट पर हुआ. उस वक्त यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया. किसी की समझ में कुछ आता उससे पहले ही ट्रेन की 8 बोगियां पटरी छोड़ चुकी थी. रायबरेली के बावागंज के पास ये हादसा हुआ है. स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे हैं और प्रशासन भी राहत बचाव के कार्य में जुटा हुआ है.  दुर्घटना के कारण इस रूट की सभी अप और डाउन लाइनों पर रेल यातायात बाधित है जिसके कारण कई ट्रेनों देर से चल रहीं हैं.  घायलों की संख्‍या 41 हुई. कुछ यात्रियों के ट्रेन के नीचे दबे होने की आशंका है जिसके कारण बोगियां काटी जा रही है.

हेल्पलाइन नंबर (मुगलसराय)- बीएसएनएल -05412-254145 , रेलवे -027-73677

हेल्पलाइन नंबर (पटना) : बीएसएनएल- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-22022

राजस्थान के धोलपुर में पीएम मोदी को निशाना साधते हुये गरजे राहुल,

राजस्थान के  धोलपुर में  पीएम मोदी को निशाना साधते  हुये गरजे राहुल,

   कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर पहुंचे और चुनाव अभियान की शुरुआत की ।इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धौलपुर की रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधा और.  कहा कि पीएम मोदी को किसानों को कर्ज माफ करने में तकलीफ होती है।लेकिन देश के भगोड़ों का 3.5 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया।

Wednesday, 3 October 2018

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीएसपी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

बीएसपी को समाप्त करना चाहती है , काग्रेस
कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा गैर-बीजेपी दलों को कमजोर करने की कोशिश में लगी रहती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीएसपी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन की आड़ में बीएसपी को समाप्त करना चाहती है। कांग्रेस का रवैया हमेशा की तरह बीजेपी को परास्त करना नहीं बल्कि अपनी विपक्षी पार्टियों को चित्त करने का रहा है।

Tuesday, 2 October 2018

थाना क्षेत्र कूरेभार के बनकटवा गाँव के पास वाहन लुटेरे स्वीफ्ट डिजायर कार ले उडे


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 मंगलवार दोपहर थाना कूरेभार की पुलिस चौकी धनपतगंज  अंतर्गत आने वाले खारा के  बनकटवा इलाके में लुटरों के एक गिरोह ने योजनाबद्घ तरीके से  एक स्वीफ्ट डिजायर कार को लूट लिया और  फरार हो गए। लूटी गई कार का नंबर यू पी ६२/ए एच ०२२५ बताया गया है। नीले रंग की इस स्वीफ्ट डिजायर कार को  सुलतानपुर के मुरलीनगर  का निवासी मो. सईद उर्फ बबलू चला रहा था। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिले का पुलिस महकमा न केवल चौकन्ना हो गया बल्कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने देर शाम वारदात स्थल का दौरा कर मामले की पूरी जानकारी ली और लूट की वारदात का एफआईआर थाने में दर्ज करवाया  ।

 धनपतगंजे पुलिस चौकी प्रभारी रिषी केश राय ने घटना के संबंध में बताया कि सात सदस्यीय लुटेरों के गिरोह में से चार लुटरों ने सुलतानपुर तिकोनिया पार्क से मंगलवार २ अक्टूबर की दोपहर संबंधित कार को यह कहकर बुक किया कि उन्हें खारा पांडे का पुरवा जाना है। उसके बाद आरोपियों ने कुड़वार वलीपुर बिसांवा होकर यह कार खारा गांव की सीमा में बनकटवा गांव के पास सुनसान इलाके में ले गए। वारदात स्थल पर लुटेरों के तीन साथी पहले से ही घात लगाए खड़े थे। करीब ३ बजे दोपहर जब यह कार बनकटवा के पास पहुंची तो बाहर खड़े लुटेरों ने कार को जबरन रुकवा लिया। आरोपियों को पास काले रंग की यमहा बाइक थी। कार के रुकते ही आरोपियों ने चालक बबलू से कार की चाभी छीन ली। आरोपी चालक को मार देने की कोशिश करते इससे पहले ही चालक को वारदात का अंदेशा हो गया और वह कार से निकलकर जान बचाकर भागने लगा।
इस बीच आरोपी कार को लेकर पांडे के पुरवा की ओर फरार हो गए।

घटना पश्चात पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। देर शाम करीब छह बजे पुलिस ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है।
उल्लेखनीय है कि पहले से ही कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ी योगी सरकार के लिए अब ग्रामीण इलाकों के लुटेरों ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

सरकार का आश्वासन मंजूर नही --किसान नेता टिकैत



किसान नेता नरेश टिकैत बोले, सरकार का आश्वासन मंजूर नहीं, जारी रहेगा आंदोलन
कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। किसानों और सरकार के बीच बातचीत असफल रही है और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार के आश्वासन को मानने से इंकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी सारी मांगें जब तक नहीं मान ली जाती हैं, ये आंदोलन जारी रहेगा। हरिद्वार से दिल्ली की सीमा तक पहुंच चुके किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरा तो मामला बढ़ता देख सरकार बातचीत को तैयार हुई और बाद 7 मुद्दों पर सहमति बनने की खबरें थी।
किसान अपनी मांगों को लेकर कर रहे पद यात्रा
सूत्रों के अनुसार सरकार ने कहा था कि वित्तीय मामलों का समाधान जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार लोन माफी और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अलावा बाकी सारी मांगों पर सहमत है। लेकिन सरकार के आश्वासन को मानने से नरेश टिकैत ने इंकार कर दिया है।

1. किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए। स्वामीनाथन कमेटी के फॉर्मूले के आधार पर किसानों की आय की लागत में कम से कम 50 प्रतिशत जोड़ कर मिले। बाजार भाव के मूल्य के अनुपात में उनके फसलों की खरीद की गारंटी दी जाए।

2. पिछले साल के गन्ना फसल के बकाए भुगतान की मांग किसानों ने की है, अगर 14 दिन तक भुगतान न हो तो इसपर ब्याज मिले। ऐसा न करने वाले चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उन्होंने की है।

   किसानों पर दागे गए थे आंसू गैस के गोले
********************
3= राज्य सरकार की तर्ज पर केंद्र भी किसानों के कर्ज को माफ करे

4. =बिजली के दामों में कमी की मांग किसानों ने की है।

5 =किसानों के लिए पेंशन की मांग भी इसमें की गई है जबकि सरकारी नौकरियों की तरह 60 साल के बाद किसानों को पेंशन देने की व्यवस्था हो।

6. =पिछले 10 साल में आत्महत्या करने वाले लगभग 3 लाख किसानों के परिवार को मुआवजा और उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग।

कर्जमाफी और स्वामीनाथन कमेटी पर नहीं बनी सहमति

7. =प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बदलाव किया जाए और भुगतान को डिजिटल पेमेंट से जोड़ा जाए, किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बिना ब्याज लोन देने की सुविधा हो।


8. =किसानों ने डीजल के दामों में कमी की मांग की है। दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने ट्रैक्टरों के उपयोग पर लगी रोक हटाने की मांग

9. =आवारा पशुओं से खेत में खड़ी फसलों के बचाव के लिए उपाय किए जाएं


Sunday, 30 September 2018

रसोई का बजट लडखडाया -रसोई गैस की कीमत मे फिर हुआ इजाफा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क
पेट्रोल -डीजल की कीमत से परेशान आम आदमी पर डबल मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 59 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 2.89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया।

1अक्टूबर 2018 आज है अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस


1अक्टूबर 2018

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' प्रत्येक वर्ष '1 अक्टूबर' को मनाया जाता है। इस अवसर पर अपने वरिष्‍ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके सम्बन्ध में चिंतन करना आवश्यक होता है। आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुंठा ग्रस्त है और सामान्यत: इस बात से सर्बाधिक दु:खी है कि जीवन का विशद अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व ही देता है। इस प्रकार अपने को समाज में एक तरह से  निष्प्रयोज्य समझे जाने के कारण हमारा वृद्ध समाज सर्बाधिक दु:खी रहता है। वृद्ध समाज को इस दुःख और संत्रास से छुटकारा दिलाना आज की सबसे बड़ी जरुरत है। इस दिशा में ठोस प्रयास किये जाने की बहुत आवश्यकता है।

 शुरुआत
=======
संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए 14 दिसम्बर, 1990 को यह निर्णय लिया कि हर साल '1 अक्टूबर' को 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' के रूप में मनाकर हम बुजुर्गों को उनका सही स्थान दिलाने की कोशिश करेंगे। 1 अक्टूबर, 1991 को पहली बार 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' मनाया गया, जिसके बाद से इसे हर साल इसी दिन मनाया जाता है।

गोष्ठियाँ तथा सम्मेलन
============
वृद्धों की समस्या पर 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' में सर्वप्रथम अर्जेंटीना ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। तब से लेकर अब तक वृद्धों के संबंध में अनेक गोष्ठियां और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन हो चुके हैं। वर्ष 1999 को अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग-वर्ष के रूप में भी मनाया गया। इससे पूर्व 1982 में 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' ने "वृद्धावस्था को सुखी बनाइए" जैसा नारा दिया और "सबके लिए स्वास्थ्य" का अभियान प्रारम्भ किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1 अक्तूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस’ के रूप में घोषित किया हुआ है और इस रूप में विश्वभर में इसका आयोजन भी किया जाता है। इन सब बातों से वृद्ध व्यक्तियों के प्रति लोगों में सम्मान और संवेदना के भाव जागे और उनके स्वास्थ्य तथा आर्थिक समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। वृद्धावस्था की बीमारियों के लिए अनेक औषधियों का आविष्कार किया गया और अनेक स्थानों पर अस्पतालों में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गयी। लगभग सभी पश्चिमी देशों में आर्थिक समस्या से जूझते वृद्धों के लिए पर्याप्त पेंशन की व्यवस्था की गयी है, जिससे उनका खर्च आराम से चल जाता है। वहां के बुजुर्गों के सामने अब सामान्यत: आर्थिक संकट नहीं है। उनके सामने स्वास्थ्य के अतिरिक्त मुख्य समस्या अकेलेपन की है। वयस्क होने पर बच्चे अलग रहने लगते हैं और केवल सप्ताहान्त या अन्य विशेष अवसरों पर ही वे उनसे मिलने आते हैं। कभी-कभी उनसे मिले महीने या वर्ष भी गुजर जाते हैं। बीमारी के समय उन्हें सान्त्वना देेने वाला सामान्यत: उनका कोई भी अपना उनके पास नहीं होता।