Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 7 December 2023

खीरी पहुंचे लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, एनएच 730 का किया निरीक्षण दिए निर्देश


कंट्री लीडर समाचार लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी 07 दिसंबर। गुरुवार को सुबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद  खीरी में रा०मा०सं०-730 (पीलीभीत- पूरनपुर -खीरी-बलरामपुर-पडरौना) मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने खीरी शहर में निर्माणाधीन दो फ्लाईओवर एवं एक फ्लाईओवर कम आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कबीना मंत्री जितिन प्रसाद ने खीरी में समय से फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को किये जाने हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि भविष्य में भी परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने पर बल दिया जाय, ताकि यातायात को समय से सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन।*


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
         सुलतानपुर 07 दिसंबर /मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।        
       मुख्य विकास अधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।  
         इस अवसर पर परियोजना  निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।
-------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मतदाता बनने के लिये किया गया जागरूक।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
           सुलतानपुर 07 दिसम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व एडीएम (प्रशासन) पंकज सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप 2023-24) के अंतर्गत केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,सुल्तानपुर की छात्रों द्वारा विकास भवन, सुलतानपुर के गेट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव, विद्यालय प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह तथा प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
           विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा फॉर्म 06 भरकर नए मतदाता बनाने तथा मतदाताओं को भय, प्रलोभन तथा लालच से ऊपर उठकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं रेशम सोनी, अंशिका, तुलसी, ओम श्री, कंचन, सोनिया, रिया, निक्की, निधि, सोनम, नजमा, पुष्पा, ब्यूटी, मुस्कान, नुसरत, खुशबू, बुशरा, अनुपम,  प्रज्ञा, श्रेया, प्रिया आदि ने नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ. रीना केसरवानी, रचना, चारू गुप्ता, मुक्ता सिंह, सुनीता सरोज तथा लालचंद आदि ने उपस्थित रहकर नुक्कड़ नाटक के सफल आयोजन के लिए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। 
          इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक
ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर रहे समस्त नागरिकों को फॉर्म 06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर ने नैतिक मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने नैतिक मतदान के लिए परिवारजनों व समाज में संदेश पहुंचाने के लिए छात्राओं का आह्वान किया। प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी ने नुक्कड़ नाटक का संचालन और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Sunday, 3 December 2023

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल, मचा कोहराम


कंट्री लीडर समाचार
संतकबीरनगर: मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल, मचा कोहराम
 संतकबीरनगर। रविवार की दोपहर बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा चमनजोत में अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर मोटरसाइकिल सवार राम प्रसाद पुत्र हरीराम उम्र 28 वर्ष निवासी बत्सा बत्सी थाना दुधारा बुरी तरह घायल हो गया। मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद बेलहर कला पुलिस ने स्वजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं नगर पंचायत बेलहर खुर्द बभनी में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल लड़कियों को उपचार के लिए सीएचसी सांथा भेजा गया। ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर थाने भेज दिया।

सुशासन, विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बलबूते पर हुई भाजपा की प्रचंड जीत -अंकुर राज तिवारी विधायक


कंट्री लीडर समाचार संतकबीरनगर
भाजपा की प्रचंड जीत पर खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा तीनों प्रदेशों की जनता को अपने तरफ से बधाई दी ,भाजपा की तीन राज्यो में प्रचंड जीत पर बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है वही संतकबीरनगर जिले में भी जश्न का माहौल है जिले के के खलीलाबाद  विधानसभा से विधायक अंकुर राज तिवारी ने जीत पर सभी वरिष्ट नेताओं कार्यकताओं को बधाई दी है आपको बता दे की  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा पार्टी के लोगो में ख़ुशी देखने को मिली और जमकर भाजपाइयो ने ख़ुशी क इजहार कर रहे है जबकि इसी क्रम में भाजपा के विधायक अंकुर राज तिवारीने कहाँ की भारत की जनता का भरोसा  सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है,  भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।
         

Friday, 1 December 2023

बाइक रैली को उप कृषि निदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 30 नवम्बर/फसल बीमा कराने हेतु किसानों में जागरूकता बढ़े इसके लिए आज अहिमाने स्थित कृषि भवन (उप कृषि निदेशक कार्यालय) से सीएससी संचालको एवं बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिससे लोगो में योजना के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग अपनी फसलो में प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचने लिये अपनी फसल का बीमा करा के आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सके। 
        भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों एवं नागरिको को जागरूक करने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है।
     जागरूकता रैली का शुभारंभ उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय बीज केंद्रों, बैंकों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा उपलब्ध है। रैली कृषि भवन (उप  कृषि निदेशक कार्यालय) से आरंभ होकर दुबेपुर विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों से होते हुए ग्राम पंचायत धम्मौर में समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।
        सीएससी जिला प्रबंधक द्वय सुशील कुमार एवं विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाना आरंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
किसान कहां करा सकते हैं अपनी फसल का बीमाः- ऋणी कृषक अपने फसलों का बीमा बैंक द्वारा एवं गैर ऋणी कृषक अपने फसल का बीमा सीएससी (सामान्य सेवा केन्द्र), बैंक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, नजदीकी डाकघर के माध्यम से करा सकते हैं।
कृषक अपनी फसल का बीमा स्वयं फ़सल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in अथवा क्राप इन्श्योरेंस एप्लिकेशन के माध्यम से भी कर सकते है।
         बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय ने योजना के बारे में बताया कि रबी सीजन हेतु सुलतानपुर जनपद में दो फसल गेहूं एवं आलू फसल अधिसूचित हैं। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फसल बुआई से लेकर फसल कटाई तक बीमित फसल को कवरेज प्रदान किया जाता है।
कितना देना होगा प्रीमियमः-कृषक बंधु द्वारा गेहूं की फसल पर 1281 रू० प्रति  हेक्टेयर प्रीमियम राशि देय है। जो कि बीमित धनराशि का 1.5 प्रतिशत है एवं आलू फसल के लिए ₹ 6500 रू०/हेक्टेयर प्रीमियम राशि देय है जो कि बीमित धनराशि का 5 प्रतिशत है।
       जनपद के सभी ऋणी कृषक एवं गैर ऋणी कृषक बंधु से अपील है कि अपने फसल का बीमा अवश्य करवाएं एवं योजना का लाभ उठायें। जो भी इच्छुक कृषक अपने फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अंतिम तिथि से पहले अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।
अगर प्राकृतिक आपदा से बीमित फसल हो जाएं नुकसान तो कहां पाएं समाधानः-बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे - बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, चक्रवाती बारिश,जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से हुई क्षति कि स्थिति में बीमित कृषक द्वारा 72 घंटे के भीतर अपनी फसल नुकसान की शिकायत दर्ज करवाना अनिवार्य है। 
         बीमित कृषक अपनी फसल नुकसान की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-889-6868 अथवा बीमा कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1035-490 पर कॉल करके दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा बीमित कृषक अपने से सम्बन्धित ऋणप्रदाता बैंक शाखा, अपने विकासखण्ड के राजकीय बीज गोदाम, बीमा कंपनी के तहसील कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
         इस अवसर पर कृषि विभाग से जयंतीलाल पटेल, बीमा कंपनी के तहसील समन्वयक सौरभ सिंह, प्रसून वर्मा, राजेश पाण्डेय, शुभम मिश्रा तथा सीएससी संचालक विष्णु पाल, रहीमुद्दीन, नवनीत सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, करमचंद व अन्य संचालक एवं कृषकगण उपस्थित रहे।   
----------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

Friday, 17 November 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवश

सम्पूर्ण समाधान दिवश सुलतानपुर
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 18 नवम्बर/ शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में  जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा  द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए।👇👇

शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 17 नवम्बर/मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय सुलतानपुर में आयोजित दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में यह प्रशिक्षण 04 बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में 24 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का कार्य डॉ0 अजय सोनी बाल रोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय, डॉ0 मंजू सिंह बाल रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर एवं डॉ0 रविंद्र कुमार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपतगंज द्वारा किया जा रहा है।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डीएसएस न्च्ज्ैन् इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मुख्य रूप से नवजात शिशु को पुनर्जीवित करना, इनफेक्शन कंट्रोल, एसेंशियल न्यूबॉर्न केयर, ब्रेस्टफीडिंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।  
------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

जिलाधिकारी द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 17 नवम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खान पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर आदि का अवलोकन कर जायज़ा लिया गया। 
         निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में 242 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 94 नर तथा 148 मादा संरक्षित है, जो सभी स्वस्थ पाये गये। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से गोवंशों का देखभाल किया जाना पाया गया। गोवंशों को भूषा व हराचारा नियमित रूप से दिया जा रहा है। गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था व साफ-सफाई, रहने हेतु टीनशेड आदि का निर्माण हुआ पाया गया।  
जिलाधिकारी महोदया द्वारा खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर को निर्देशित किया गया कि गोवंशों हेतु नियमित रूप से साफ-सफाई, हरा चारा, पशु चिकित्सकों की नियमित विजिट कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड के दृष्टिगत गोवंशों हेतु त्रिपाल, काउकोट आदि की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित करायें।  

महिला का मिला शव-मचा हडकंप ,पुलिस मौके पर

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर रंकेडीह गांव के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी मौके पर पहुंचे हैं।लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर कुड़वार थानाक्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा स्थित रंकेडीह गांव के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने पर दी। जिस पर थानाध्यक्ष कुड़वार गौरी शंकर पाल मौके पर पहुंचे और महिला के शव की फोटो लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। शव रात के आसपास का लग रहा है ऐसा बताया जा रहा। महिला के गले में मंगल सूत्र आदि पड़ा हुआ है ऐसे में मौत कैसे और क्यों हुई इस पर संशय बन गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थाने व आसपास के थानो पर फोटो भेजकर पहचान कराया जा रहा है।