Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 20 August 2023

*कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व रक्तदान कर मनाया राजीव का जन्मदिन*



*काँग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा बोले-पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे.*
कंट्री लीडर समाचार 
(ब्यूरो कार्यालय सुलतानपुर)
सुल्तानपुर-कांग्रेसियों ने रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कांग्रेसियों का हुजूम जुलूस की शक्ल में राजीव गांधी अमर रहे के नारे के साथ लालडिग्गी, डाक खाना चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) पहुंचे। जहां पार्क के में गेट पर नगर पालिका द्वारा ताला लगाया गया था। जैसे तैसे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने बाउंड्री वाल कूदकर राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे जहां गन्दगी देखकर साफ-सफाई की,राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद जुलूस की शक्ल में ही राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी नाम रहेगा, राजीव गांधी का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारों के साथ कांग्रेसियों ने अपने प्रिय नेता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को यादगार बनाने के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र,मिर्जा अकरम बेग,शिवपूजन सिंह,विनोद पाण्डेय, आवेश अहमद, आदिल लकी, आमिर पठान, ममनून आलम, शहबाज खान, देवेंद्र तिवारी, राजेश ओझा,शक्ति प्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह कूरेभार, योगेश पाण्डेय, राहुल मिश्र, शादाब खान, संतोष वर्मा,राहुल तिवारी, दीपक सोनी,अभिनव श्रीवास्तव आदि कांग्रेस नेताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के लाल थे,अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में,अखंडता में और हम सभी के दिलों में, राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि, राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने विकास के आयाम को छुआ था। उन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान की तरफ ध्यान देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया। उन्होंने शांति स्थापना के जरिए देश में विकास का  मार्ग प्रशस्त किया, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी ने कहा कि देश के नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भारतीय राजनीति के पन्नों पर अपनी सोच और अपने सपनों को उकेरना शुरू कर दिए थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में नौकरशाही में सुधार लाने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण के लिए जबरदस्त प्रयास किया था। इस मौके पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र,आशिक हुसैन रिजवी, नफीस फारूकी,सुनील चौहान,कमर खान, सुरेन्द्र शुक्ल, सरदार रणजीत सलूजा,नंद लाल मौर्य,फिरोज अहमद, विजयपाल,अरशद पवार, हौसिला भीम, तेज बहादुर पाठक अनवार अहमद,मीनू यादव, रविकांत त्रिपाठी, अमोल वाजपेयी, सिराज अहमद भोला, सईद अहमद, प्रेम भारती,अनवर शाही, मोहित तिवारी, ओम प्रकाश दूबे, राजेश तिवारी, हामिद राईनी, बलराम त्रिपाठी,इमरान,सिराज अकेला, अमिता सिंह, मानिक श्रीवास्तव,इरफ़ान आदि शामिल रहे।

*राजीव गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया पौधरोपण*

सुल्तानपुर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण मिश्र ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मोत्सव पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में आम का वृक्ष लगाकर स्व राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण मिश्र व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में आम का फलदार वृक्ष रोपित किया।

*

सुल्तानपुर में अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या:



कंट्री लीडर समाचार 
सुल्तानपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना लगते ही परिवारीजन युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का एक्सरे कराकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।


गोसाईंगंज के बरूई गांव की घटना 

जानकारी के अनुसार घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बरूई गांव की है। थानाक्षेत्र के सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मोहम्मद हसनैन बिजली का काम करता था। रोज की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास सफदर बाइक से वायरिंग के कार्य से जा रहा था। अभी वो गांव से एक किमी दूर बरूई गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और युवक को सटा कर सिर में गोली मार दी।


अस्पताल में डॉक्टर ने किया ब्रॉड डेड 


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने परिवार वालों को घटना की सूचना दिया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और लहूलुहान सफदर को एम्बुलेंस से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा।


बीते नवंबर में हुई  थी मृतक की शादी 


मृतक के चचेरे भाई अधिवक्ता अमन सुल्तानपुरी ने बताया कि सुबह 9 बजे हमें बरूई के पास से फोन आया कि आपके भाई की हत्या कर दी गई है। किसने मारा है इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा पुलिस का काम है तफ्तीश करके खुलासा करेगी। मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बताया जा रहा है कि 
बीते नवंबर में ही मृतक की शादी रहनुमा बानो के साथ हुई थी। वो 9 माह के गर्भ से है।



एसपी बोले हर एंगल पर हो  रही जांच 


उधर एसपी सोमेन वर्मा ने घटना स्थल का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया है। एसपी ने कहा कि अभी परिजन से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। बता दें कि पंद्रह दिन पूर्व 6 अगस्त को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब अधिवक्ता अमन के भाई की हत्या से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है।

Saturday, 19 August 2023

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
(ब्यूरो समाचार)
             सुलतानपुर 19 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में माह अगस्त के तृतीय शनिवार को तहसील लम्भुआ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  
             जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिये सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।
            जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 173 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।
             इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एसडीएम लम्भुआ दीपक वर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार लम्भुआ सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Friday, 18 August 2023

*स्वास्थ्य सुविधा मिलना आम जनता का हक* -- डॉक्टर सी बी एन त्रिपाठी

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुल्तानपुर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुल्तानपुर जनपद के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी वी एन  त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को  अखंड नगर क्षेत्र के बेलवाई बाजार से 10 किलोमीटर की यात्रा निकालकर आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य करते हुए एक भेंट में कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह  उसका हक है स्वास्थ्य सुविधा ही नहीं सरकार द्वारा संचालित जो भी योजनाएं हैं वह जनपद के कोने-कोने में रहने वाले सभी व्यक्तियों को मिले इसके लिए आम जनता को आगे आना होगा

सावधान ! सूचना जनहित मे जारी

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर

                 सुलतानपुर 17 अगस्त/सहायक श्रम आयुक्त मधुबन राम ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विभिन्न स्रोतों से इस आश्य की शिकायत प्राप्त हो रही है कि किसी भी आज्ञात व्यक्ति द्वारा दूरभाष नम्बर-8306590340 से उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में हितलाभ दिलाने के नाम पर फर्जी ढंग से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। 
            उन्होंने उपर्युक्त के क्रम में जनमानस को सूचित किया है कि बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का हितलाभ प्राप्त करने हेतु किसी प्रकार के काॅल से बहकावे में न आये। 
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

सुलतानपुर शहर स्थिति गोपालदास सेतु का निर्माण शुरु

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
(ब्यूरो  कार्यालय सुलतानपुर)
सुलतानपुर शहर स्थित लगभग 123 वर्ष पुराने गोपालदास सेतु के निर्माण हेतु बैरकेटिंग करके साइड की रेलिंग को तोड़ कर चौड़ीकरण हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने बताया की लगभग 2 माह में सेतु निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा शहर वा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के आवागमन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए गोलघाट से दीवानी मार्ग व जिला अस्पताल से गन्दा नाला रोड तथा चौक रोड हमेशा खुला रहेगा गोपाल दास सेतु पुराना व जर्जर होने के कारण इसका फिर से निर्माण किया जा रहा है इस बार सेतु निर्माण मे सेतु की चौड़ाई में विस्तार कर दो गुना किया जा रहा जिससे आवागमन में सुगमता बनी रहे

Saturday, 12 August 2023

_*वीरों का वंदन करने गांव पहुंचे सेना के जवान


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
(ब्यूरो समाचार)
_विकास खंड भदैयां के वजूपुर और सरैया अम्बर ग्राम में शनिवार को १७ जाट रेजीमेंट के सजीले और रौबदार जवानों ने अपने सैन्य बैंड की धुनों के बीच जब अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो हर ग्रामवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, रेजीमेंट के जवानों ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों के आश्रित वीर नारियों और परिवारजनों को सम्मानित किया, ।गौरतलब है कि 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में वजूपुर के चार जवान नायक हकीम अहमद, राइफलमैन मो. फुकरान,  राइफलमैन रहमत उल्ला और राइफलमैन आज़ाद गुल शहीद हो गए थे, ।इस अवसर पर सेना के अधिकारियों की उपस्थिति में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से खंड विकास अधिकारी श्रीमती दिव्या सिंह द्वारा वीर नारियों शहीद नायक हकीम अहमद की पत्नी श्रीमती जा़फरुन और शहीद राइफलमैन आजा़द अहमद की पत्नी श्रीमती आलिया बेगम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, सैन्य अधिकारियों द्वारा शहीदों के परिजनों को माल्यार्पण और मिष्ठान और फल भेंट कर आभार प्रकट किया गया, ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के वरिष्ठ कार्यक्रम पर्यवेक्षक दिनेशमणि ओझा ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के तौर पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान (माटी का नमन वीरों का वंदन) के अंतर्गत अमर शहीदों के सम्मान में देश के सशस्त्र बलों द्वारा गांव गांव जाकर अमर शहीदों के परिजनों और वीर नारियों का सम्मान किया जा रहा है, खंड विकास अधिकारी श्रीमती दिव्या सिंह ने रेजीमेंट का स्वागत करते हुए इसे पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया, इस अवसर पर उपस्थित सैन्य अधिकारियों व गणमान्य अतिथियों ने बेहतरीन आयोजन के लिए ग्राम प्रधान शाहीन बानो व आयोजक फिऱोज अहमद जलीस, एडवो.मुमताज अहमद और पंचायत सचिव ऋषिकेश मिश्र की तारीफ की,  इस अवसर एडीओ आई.एस.बी. दिग्विजय सिंह, पूर्व सैनिक शमशाद अहमद,‌ हाजी मोहिबुल्लाह, निसार अहमद, कमाल अहमद, मुईद अहमद, सनाउल्ला, मो.लुकमान, ईवआउल्ला, अज़ीमुद्दीन आदि मौजूद रहे  | कार्यक्रम का संचालन कर रहे आशुतोष मिश्र ने अपने उद्बोधन में इसे अमर शहीदों की विरासत के पुनर्जागरण की संज्ञा दी, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं युवा पीढ़ी की उल्लेखनीय उपस्थिति की चर्चा करते हुए श्री मिश्र ने ‌ऐसे कार्यक्रम को अभूतपूर्व प्रेरणा का स्रोत बताया |_
_ग्राम सरैया अम्बर के अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में रेजीमेंट के जवानों ने ध्वजारोहण  कर मार्च पास्ट निकाला, इस अवसर पर नवनिर्मित शिलाफलकम के पास शहीद जगन्नाथ तिवारी के पुत्र श्री गिरिजा शंकर तिवारी, भारत पाकिस्तान युद्ध के युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक उमाशंकर चतुर्वेदी, रामचन्द्र मिश्र और रुद्र नारायन तिवारी को सैन्य अधिकारियों एवं नेहरू युवा केन्द्र की ओर से माल्यार्पण और फल पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर सूबेदार स्व.राजेश तिवारी के पुत्र सौरभ तिवारी, सूबेदार मेजर स्व.राम श्रीनेत शुक्ल के परिजन, पूर्व सैनिक माताफेर तिवारी राम बहादुर मिश्र‌ मौजूद रहे, इस अवसर पर स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लिए मौजूद रहे जिन्हें सैन्य अधिकारियों ने चॉकलेट वितरित कर खूब दुलारा, शहीदों के सम्मान के क्रम में रेजीमेंट के जवानों द्वारा वजूपुर और सरैया अम्बर दोनो गांवों में कृषि विज्ञान केन्द्र-सुलतानपुर के अधिकारीगण डॉ सी.के. त्रिपाठी, श्रीमती मीना सक्सेना व अतुल सिंह के समन्वय में वृक्षारोपण कार्य भी किया गया | ग्राम प्रधान सत्यम शुक्ल ने इस अवसर पर रेजीमेंट के जवानों का स्वागत करते हुए इसे ग्राम सभा के लिए गौरव का क्षण बताया |_

*आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायतीराज विभाग एवं युवा कल्याण प्रा0वि0दल विभाग द्वारा खिलौने व खेल कूद के सामान किये गये वितरित।*



*मुख्य अतिथि/मा0 सासंद महोदया द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों व युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को वितरित किया गया खिलौने व खेल कूद के सामान।*
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
निकेत कुमार कौशल
                सुलतानपुर 12 अगस्त/आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायतीराज विभाग एवं युवा कल्याण प्रा0वि0दल विभाग द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद महोदया मेनका संजय गाँधी द्वारा सभी ब्लाकों के 70 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 70 युवक मंगल दल को खिलौने व खेल कूद के सामान का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 
                जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा मा0 सांसद महोदया, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, मा0 विधायकगण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मा0 सांसद महोदया सहित समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
                कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराये गये खिलौने सभी ब्लाकों के 70 आंगनबाड़ी केन्द्रों को वितरित किये गये। इस अवसर पर खेल के सामान जैसे- पजल, डैशबोर्ड, हाथी, घोड़े, मेज, कुर्सी, कुकिंग के सामान, अल्फान्यूमेरिक चार्ट सहित आदि उपलब्ध कराये गये। 
               मा0 सांसद महोदया सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खिलौने के सामान वितरित किये गये। इसी प्रकार शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये खेल के सामान  युवा कल्याण विभाग द्वारा मा0 सांसद महोदया से वितरित कराये गये। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से आयोजित किया गया।  
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

*मा0 सांसद महोदया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
【निकेत कुमार कौशल】
              सुलतानपुर 12 अगस्त/मा0 सांसद सुलतानपुर/पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गाँधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, समस्त एसडीएम, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
            उक्त बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा मा0 सांसद महोदया का स्थानीय कलाकार द्वारा बनायी गयी गुरूनानक का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित तिरंगा झंडा व अमृत कलश भेंट किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी। परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय द्वारा मा0 सांसद महोदया की अनुमति से बैठक का संचालन प्रारम्भ किया गया। 
            उन्होंने पिछली बैठक के लक्षित बिन्दुओं पर प्रगति समीक्षा क्रमशः प्रारम्भ की। मा0 विधायक सुलतानपुर द्वारा कार्ययोजना की बुकलेट समय से नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए नारागजी व्यक्त की और कहा कि हम पढ़ नहीं पाते इसलिए दिशा की बैठक का कोई मतलब नहीं है। संचालक महोदय द्वारा कहा गया कि इस बात का आगे से ध्यान रखा जायेगा तथा समय पर बुकलेट उपलब्ध करा दी जायेगी। पिछली बैठक के बिन्दुओं जैसे- काशीराम आवास के आस-पास जलभराव की समस्या को दूर कर दिया गया है तथा अवैध रह रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मा0 सांसद महोदया द्वारा दोस्तपुर में वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके सम्बन्ध अवगत कराया गया कि वाटर एटीएम में लोगों द्वारा अवैध तरीके से जल निकासी कर ली जाती है, जिससे वाटर एटीएम सफल नहीं हो पाया। इसी प्रकार होम्योपैथिक सेंटर के सफल संचालन हेतु चर्चा की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ महीने बाद इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार सभी ब्लाकों में खेल मैदान विकसित करने पर चर्चा की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि खेल मैदान का निर्माण विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। संचालक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व खतौनी में खेल मैदान का अंकन अभी तक नहीं किया गया था। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अब सभी खेल मैदानों को खतौनी में दर्ज कर दिया गया है।
              मा0 सांसद महोदया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष रोपित पौधों के  रख-रखाव हेतु ट्री गार्ड लगाने की स्थिति के बारे में पूछा गया। वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 66 स्थलों पर ट्री गार्ड/फैसिंग का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि कादीपुर, धनेसर, काशीपुर, बरामदपुर आदि स्थलों पर ट्री गार्ड लगाए गये हैं। मा0 सांसद महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि इसकी सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। सम्बन्धित अवगत कराया गया कि ग्राम विकास विभाग, मनरेगा द्वारा ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं। बैठक में मा0 विधायक सदर ने पौधे लगाने से पहले ट्री गार्ड देने की बात कही। 
               मा0 सांसद महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के तहत वसुधा वन्दन के अन्तर्गत विकसित किये जाने वाले अमृत वाटिका में सभी पौधे फलदार लगाए जाए। इनकी फेंसिंग कराकर सुरक्षा प्रदान की जाय, जिससे सभी पौधे जीवित रह सकें।  बैठक में मा0 सांसद महोदया को अवगत कराया गया कि आपके द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के क्रम में चाइनीज मांझा के लिए सभी तहसीलों में छापा मारा गया है तथा जनपद सुलतानपुर में अभी तक चाइनीज मांझा प्रकाश में नहीं आया है। मा0 सांसद महोदया ने कहा कि गाजियाबाद में दुकानों पर चाइनीज मांझा के लिए छापा मारा गया, जिसमें 100 दुकानों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी चाइनीज मांझा विकता हुआ मिले उसके आसपास की सभी दुकानों को सीज कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि मैने पहले भी निर्देश दिये थे कि सभी बूचड़ खाने/ मुर्गी खानों को बन्द कर दिया जाय। लोक निर्माण विभाग के प्रगति समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बारिश में डामरी करण बन्द होने से अभी यह कार्य अधूरा है, यथाशीघ्र इसे पूर्ण कर लिया जायेगा। विद्युत विभाग की प्रगति समीक्षा के दौरान ट्रान्सफार्मर खराब होने पर बदलने में ज्यादा समय लगने पर सांसद महोदया द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। उन्होंने कहा कि किसी भी जेई का फोन समय पर नहीं उठता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर का एक पूल बनाकर पहले से रखा जाय, जहां भी ट्रान्सफार्मर खराब हो उसे तत्काल बदलवाया जाय। 
               उन्होने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि हर घर नल जल योजना के तहत जब तक 5 हजार कि0मी0 खोदी गई रोड सही नहीं कर देंगे तब तक नई पाइप लाइन नहीं बिछाएंगे। मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य में अनियमितता की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जाॅच होनी चाहिये तथा दोषियों को पकड़ा जाय। मा0 सांसद महोदया द्वारा सीएमओ ऑफिस के कर्मचारी द्वारा एएनएम भर्ती में अभ्यर्थियों से वसूले गये पैसे पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी। उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारी को निलंबित कर पैसा वापस कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने लक्ष्मीकांत तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा नौकरी के नाम पर लोगों से पैसा वसूलने पर उसके प्रति कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डेयरी उद्योगों को शहर से बाहर किया जाय। उन्होंने  लेखपालो द्वारा जन चैपाल में नहीं जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। 
              इसी प्रकार मा0 सांसद महोदया के ड्रीम प्रोजेक्ट जैसे- अमृत वन, अमृत सरोवर, धोपाप ब्रांड नाम से समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित- अगरबत्ती, साबुन, मेंहदी, गोबर लट्ठा, झाड़ू फिनायल, टायलेट क्लीनर, गोबर पेंट, पान की खेती, केले की खेती, मशरूम, फूल की खेती आदि पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रोजेक्टर पर विस्तृत प्रगति समीक्षा का प्रजेंटेशन किया गया। मा0 सांसद महोदया द्वारा समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी उत्पादित वस्तुओं के लागत मूल्य को कम से कम किया जाय। 
----------------------------------------

Saturday, 5 August 2023

आजादी के दीवाने

धनपतगंज। भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, गांव और परिवार प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो गया है। ब्रितानी हुकूमत की यातनाएं सहने वाले सपूतों के गांव में उनकी कोई स्मृति शेष नहीं है। 
   विकास क्षेत्र के  सेनानी रहे भगवती प्रसाद, रणछोरटीकम,रामबली मिश्र,संतराम,सूबेदार सिंह, गंगाप्रसाद, रामराज द्विवेदी,चंद्र प्रताप सिंह
पं अवध बिहारी  विभिन्न गांव से कुल 8 देशभक्तों ने आजादी के लिए किन्ही न किन्ही रूपों में अपना योगदान दिया था ।और ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ खुली बगावत कर क्रांतिकारियों की टोली में शामिल हुए थे ।कई वर्षों की जेल की तनहाई भी काटी,यातनाएं भी सही। आजादी के बाद धीरे-धीरे भारत माता के  सपूतों को शासन प्रशासन भी भूलता गया। मुफलिसी के दौर से गुजर रहे उनके वंशजों को अब तो छोटी से छोटी जरूरत के लिए तरसना पड़ रहा है। उनके नाम पर उनके गांव में यादगार स्थल बनाने और उनके दरवाजों तक पक्का मार्ग बनाने की सरकारी घोषणा भी झूठी साबित हुई। देखा जाय  तो धीरे-धीरे उनकी स्मृति भी शेष नहीं है । पीरो सरैया (कनकपुर शिकवा) के चंद्र प्रताप सिंह 14 वर्ष की उम्र में पहली बार सन 1931 में इलाहाबाद जेल में 3साल  6 माह की जेल काटी ।जेल से बाहर आने के बाद दोबारा 15 दिन के लिए जेल भेजे गए। भारत छोड़ो आंदोलन में भागीदारी निभाते हुए उन्हें 1942 में 1 वर्ष 8 माह के लिए नजरबंद रखा गया। 1996 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो बेटे गांव में आज भी बेरोजगार बने हैं। कोई सरकारी सहयोग नहीं मिला ।पिता की याद करते हुए शैलेन्द्र सिंह कहते हैं कि, पिता की याद में गांव में उनके नाम से कोई स्मृति चिन्ह तक नहीं बनवाया गया।। जिला प्रशासन भी उनके परिवार को भूल गया।
 इसी क्षेत्र के  कुट्टा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित अवध बिहारी मिश्र कानपुर में पढ़ाई के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी के संपर्क में आये और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े ।कई बार बरेली, उन्नाव, कानपुर ,की जेलों में नजरबंद किए गए और यातनाएं सही ।वर्ष 1995 में उनकी मृत्यु के बाद परिवार मुफलिसी में फंसा। बेटा प्रेमानंद मजदूरी से गुजारा करने लगा। परिवार की जरूरतें पूरी न हो सकी तो गांव की जमीन बेचकर कानपुर मजदूरी करने चला गया। जो आज तक गांव नहीं लौटा ।गांव में स्मृति शेष है तो सेनानी की सड़क के गड्ढे में बची टूटी समाधि।
 गुलामी की  जकडी जंजीर से भारत माता को आजाद कराने मे योगदान देने वाले क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी भगवती प्रसाद पांडे और उनके बेटे रणछोर टीकम दोनो ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे।रणछोर18वर्ष की उम्र मे आजादी के जंग मे कूदे जो भारत छोडो आंदोलन विदेशी वस्तुवहिष्कार जैसे आंदोलनों मे सक्रिय रहे और कई बार रायबरेली और सुलतानपुर की जेल मे  कुल मिला कर 3वर्ष  तक जेल की यातना सही ।रणछोर टीकम की मृत्यु1997मे हुई।पिता और पुत्र की समाधि परिवार वालो ने बनाई जो चंदौर कुट्टा मार्ग पर झाडियों मे अपनी पहचान खोती जा रही है। रणछोर टीकम के नाती भूपेन्द्र कहते है कि अब तो 15अगस्त और 26जनवरी के अवसर पर जिला प्रशासन भी याद करना भूल गया है।पिता और पुत्र  के नाम पर गांव मे टूटी फूटी समाधि के अलावा अन्य कोई स्मृति चिंह नही है। दरवाजे. तक पक्की सडक तक नही बन सकी।
ऐसे वीर सपूतो के उनके देश के लिये किये गये योगदान की सरकारी उपेक्षा पर शायद यह लाईने फिट बैठती हैं कि 
मेरे आंगन मे सावन बरसता रहा ।
हम तरसते रहे आचमन के लिये।।