Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 7 November 2021

अनिल कुमार वर्मा ' मधुर ' की काव्य कृति वेदना का हुआ लोकार्पण*


कंट्री लीडर न्यूज. नेटवर्क सुलतानपुर
आज दिनांक- 07-11-2021 को अनिल कुमार वर्मा की काव्य कृति *वेदना* (कविता संग्रह) का लोकार्पण साहित्य मर्मज्ञ एवं मनीषी डॉ० राधेश्याम सिंह (प्राचार्य के०एन०आई० सुलतानपुर) के कर कमलों द्वारा सरिता लोक सेवा संस्थान, सहिनवाँ, गोशैसिंहपुर- सुलतानपुर के सम्मान समारोह में हुआ। वेदनाकार ने स्मृति चिह्न भेंट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० राधेश्याम सिंह जी का स्वागत एवं सम्मान किया। अनिल वर्मा जी ने बताया की उन्हें डॉ० साहब का शिष्य होने का गौरव प्राप्त है। कार्यक्रम मे उपस्थित देश के कोने-कोने से आये कवियों और साहित्यकारों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ० राधेश्याम सिंह जी ने वेदना पर प्रकाश डालते हुए कहा "काव्य संग्रह 'वेदना' एक नवोदित किंतु महत्वपूर्ण कवि अनिल के सात्विक हृदय के प्रेमिल आवेग हैं। संग्रह का एक-एक गीत प्रेम भाव की रिचा की तरह है।" श्री महेन्द्र भीम, लखनऊ ने वेदना के संबंध में कहा प्रथम मिलन की रात किसी का पिया रूठ जाए । सजी महफिल में वीणा का कोई तार टूट जाए। दोनों वेदना से परिचित होगा कौन उसकी? कच्चा घड़ा एक हो घर में वही फूट जाए। तथा साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा जी ने भी वेदना के बारे में अपना विचार रखते हुए वेदना के प्रकृति चित्रण से प्रभावित होकर उन्हें  दूसरा 'पंत' कहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सभापति मिश्र जी और संचालन श्री मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु' जी ने  किया। इस अवसर पर उपस्थित डॉ० सुशील कुमार पांडेय 'साहित्येन्दु' ,श्री वृजेश कुमार पाण्डेय ' इन्दु' आत्माराम पाण्डेय, श्री इन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री राममूर्ति वर्मा आदि ने वेदनाकार को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उत्साह वर्धन किया।

अपर मुख्य सचिव गृह/मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी (रनवे) के उद्घाटन पूर्व तैयारियों का लिया गया जाजया।*


*कंट्री लीडर समाचार*
              सुलतानपुर 07 नवम्बर/अपर मुख्य सचिव गृह, उ0प्र0 शासन/मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी रविवार को पूर्वान्ह में यूपीडा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी(रनवे) पैकेज-4 के उद्घाटन पूर्व तैयारियों का निरीक्षण एवं समीक्षा करने जनपद सुलतानपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी (रनवे) की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जाॅच-पड़ताल कर साफ-सफाई, पेन्टिंग व सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियाँ ससमय पूर्ण कर ली जाय। 
              इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित यूपीडा के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
-------------------------------------------------

Sunday, 31 October 2021

कमल शक्ति संवाद में जुटी कुमारगंज मंडल की महिलाएं


कंट्री लीडर समाचार अयोध्या

अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अकमा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को कमल शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने पर विचार किया गया।
 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडे वा कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसको लेकर हमें गांव-गांव पहुंचना है और असली व्यक्ति तक पहुंचने वाले लाभ के बारे में जानकारी और निगरानी भी जरूरी है। वर्तमान में नारी सशक्तीकरण और नारी अधिकार के प्रति समर्पित सरकार द्वारा बहुमुखी विकास के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की भी सभी बहनों को जानकारी देना जरूरी है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने नारी सम्मान और सुरक्षा के प्रति महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत करने की बात कही गई।
 कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी करुणा पांडे द्वारा महिलाओं के प्रति सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।महिलाओं को एकजुट होकर पूरे प्रदेश में कमल खिलाने पर भी चर्चा हुई तथा सदस्यता महा अभियान मेंं मौजूद महिलाओं को देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धिियो का पत्र महिलाओं को वितरण किया गया। 
 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रानी सिंह , जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री बसंती सिंह, जिला महामंत्री सुमन पासवान, उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, भाजपा नेता विजय कुमार उपाध्याय, बंशीधर शर्मा, अनित सिंह सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Saturday, 30 October 2021

कांग्रेसियों ने मीटिंग आयोजित कर संगठन को दी नई धार*




कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
*बल्दीराय सुलतानपुर* आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।आज बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष इमरान मोनू के नेतृत्व में मीटिंग आयोजित की गई।इसौली विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी (चौटाला) जिला सचिव मनोज कुमार तिवारी व जिला सचिव अरविंद सिंह त्रिलोकचंदी की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धार देने के लिए मीटिंग आयोजित की गई।जिला सचिव एवं बल्दीराय ब्लाक प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने मीटिंग को करते हुए कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्ष ग्रामसभा  अध्यक्ष एवं बूत अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर सके। जिला सचिव अरविंद सिंह त्रिलोकचंदी ने ग्रामसभा अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व न्याय पंचायत अध्यक्ष में जोश भरते हुए कहा कि आपकी मेहनत ही आगामी विधानसभा चुनाव में रंग लाएगी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आप सभी लोगों का अहम योगदान रहेगा। इस मौके पर श्रीचंद जायसवाल हौसला प्रसाद पांडे कमाल अहमद मिट्ठू लाल मौर्य अतिउल्ला अंसारी सैयद खालिद अहमद दयाशंकर दुबे विजय कुमार यादव अशोक कुमार यादव उमेश कुमार अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

आबकारी निरीक्षक सुभाष सिंह व आबकारी निरीक्षक सज्जन बाबू शुक्ल की संयुक्त टीम ने पूरे दिन की अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी*




  कंट्री लीडर समाचार सुल्तानपुर
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश  एवं जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर के आदेश के क्रम में तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 29/10/2021 को सुभाष चंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सुल्तानपुर मय स्टाफ एवं श्री सज्जन बाबू शुक्ल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 सुल्तानपुर द्वारा ग्राम मठिया में दबिश दी गई। सोमई वर्मा पुत्र  स्व0 बिहारी वर्मा निवासी ग्राम मठिया थाना कूरेभार को एक पिपिया में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं 200 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। नियमानुसार कार्यवाही  करते हुए मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया। उक्त ग्राम में उपस्थित ग्रामवासियों को जहरीली शराब के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आसपास अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की गतिविधियां संचालित होने की सूचना टोल फ्री नंबर 14405 और 9454466019 पर दिए जाने हेतु कहा गया। देसी शराब, विदेशी मदिरा व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। टेस्ट पर्चेजिंग कराई गई, किसी तरह की कोई अनियमितता प्राप्त नहीं हुई। छापेमारी की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

शहर के जाम से मिलेगी निजात, तीन रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र


▪️शहर के 121 मोदहा, 111 टेढ़ी बाजार व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण हेतु पहली किस्त जारी

कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
रिपोर्ट-गौरीशंकर
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण तीन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जायेगा। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों से जनपद को बड़ी उपलब्धि मिली है। शहर के 121 मोदहा, 111 टेढ़ी बाजार व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के निर्माण हेतु पहली किस्त जारी कर दी गयी है। शासन ने तीनों की लागत 299 करोड़, 72 लाख 3 हजार के सापेक्ष 63 करोड़ 3 लाख 4 हजार की धनराशि अवमुक्त की है। जल्द इसका शिलान्यास किया जायेगा। इसमें 121 मोदहा व 111 टेढ़ी बाजार फोरलेन व 112 बड़ी बुआ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग 2 लेन है।
       सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इसके साथ में 118 फतेहगंज, 108 अयोध्या दर्शननगर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 107 दर्शननगर व 105 सूर्यकुंड की स्वीकृति भी शीघ्र मिल जायेगी। रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम की वजह से लोगो की काफी दिक्कतें होती है। 

Friday, 29 October 2021

पुरूषों/महिलाओं की ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 01 नवम्बर को।*



              सुलतानपुर 29 अक्टूबर/जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विगत वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी विकास खण्ड स्तर पर पुरूषों/महिलाओं की ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 01 व 02 नवम्बर, 2021 को पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड सुलतानपुर में कराया जायेगा। 
             इस खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, भारोत्तोलन तथा कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 01 नवम्बर को 12 बजे एवं समापन व पुरस्कार वितरण 02 नवम्बर, 2021 को अपरान्ह 03 बजे किया जायेगा। 
-------------------------------------------------

गोसाईंगंज पुलिस ने छह अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार



कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
रिपोर्ट-गौरी शंकर
एसएसपी जनपद अयोध्या, शैलेश कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना गोसाईगंज पुलिस व स्वाट टीम ने पुलिस मुठभेड़ में 6 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में 4 अभियुक्त हुए घायल। 2 अदद 315 बोर तमंचा 5 अदद खोखा कारतूस व 3 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 1 अदद 12 बोर तमंचा 4 अदद खोखा कारतूस व 3 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर 1 अदद 303 बोर अवैध तमंचा व 1 अदद कारतूस 303 बोर, 2 अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल काली UP 43 AC 5489 , UP 32 HC 3119 व 1 अदद TVS Sport बिना नम्बर की व नगद रूपये की बरामदगी हुई।

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


कंट्री लीडर समाचार
            सुलतानपुर 29 अक्टूबर/माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 2.10.2021 से 14.11.2021 तक संपूर्ण भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में श्री संतोष राय माननीय जनपद न्यायाधीश की संरक्षता  में आज दिनांक 29.10.2021 को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिले के समस्त तहसीलदारों कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर में कार्यरत मध्यस्थ अधिवक्तागण नामिका अधिवक्तागण पैरा लीगल वालेन्टियर एवं जिले की आंगनबाड़ी और आशा बहुओं के द्वारा सक्रिय रूप से विधिक साक्षरता जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

           उन्होंने वहां उपस्थित जनसमुदाय को विधिक रूप से जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा कोविड-19 के संबंध मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु सचेत किया गया। इसके अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुल्तानपुर के आदेशानुसार श्री शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा शुक्रवार को 29.10.2021 को तहसील मुख्यालय अमेठी के अंतर्गत श्री शिव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
         उक्त कार्यक्रम में श्री शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा नालसा द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से अवगत कराया गया व उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जन समुदाय को विधिक रूप से जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु सचेत किया गया।

दीपावली/दीपोत्सव मेले का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में हुआ भव्य शुभारम्भ।


कंट्री लीडर समाचार
             सुलतानपुर 28 अक्टूबर/प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल व उपस्थित अधिकारियों द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। मेले में सांस्कृतिक गतिविधियां, झूले, स्ट्रीट वेंडर सहित हस्तशिल्प उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत सास्कृतिक दलों द्वारा विकास गीत/लोकगीत प्रस्तुत किया गया।
       जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारियों द्वारा
 विभिन्न स्टाॅलों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की तथा स्वयं कुछ उत्पादों का क्रय भी किया। मेले में जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटीकला योजना के अन्तर्गत बनाये गये मिट्टी के बर्तनों एवं दिये की लगायी गयी स्टाॅल का जिलाधिकारी ने अवलोकन कर सराहना की।
        जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं कौशल विकास मिशन सुलतानपुर द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंच का संचालन जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) सुनीता सिंह द्वारा किया किया।
     
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीपावली मेले का आयोजन सरकार की एक नवीन पहल है, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त  बनाया जायेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनसामान्य का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली/दीपोत्सव मेले का आयोजन सरकार द्वारा शिल्पकला, व्यंजन, हस्त उद्योग, माटीकला उद्योग में लगे कार्मिकों को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलम्बी बनाना है। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग हस्तनिर्मित उत्पादों/माटीकला उत्पादों की खरीदारी करें।  

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका महेन्द्र श्रीवास्तव, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) सुनीता सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा सहित जनसामान्य उपस्थित रहे।