Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 16 October 2021

धू धू कर जला रावण

https://youtu.be/LcvIxT1l32Q*रिपोर्ट-करुणा शंकर तिवारी*खबरों से जुडने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को *SUBSCRIBEजरुर करें*आवश्यकता है *कंट्री लीडर* समाचारपत्र के लिए प्रदेश के सभी जनपदों मे ब्यूरो प्रमुख/जिला संवाददाता/तहसील संवाद दाता की।*संपर्क करें।9454874272

कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन मैं लगे माता के भक्त।

कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
मिल्कीपुर अयोध्या।
तहसील क्षेत्र में बाजारों कस्बा तथा ग्रामीण स्तर पर 9 दिनों से स्थापित माता के प्रतिमाओं का विसर्जन विजयदशमी के दिन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से ग्रामीण महिलाओं बच्चों वा माता के भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए विदाई दी। जगह जगह माता के भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया था जहां लोगों ने भंडारे मैं हलवा पूरी वाह प्रसाद ग्रहण करते हुए जय श्री राम जय दुर्गा माता के उद्घोष के साथ मां  दुर्गा।प्रतिमाओं की विदाई दी
क्षेत्र की दुर्गा माता मूर्ति का विसर्जन स्थानीय ढेमवा घाट सरयू नदी सोहावल पर किया जाएगा जहां सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।
 क्षेत्र में स्थापित कुचेरा बाजार बारुन बाजार  मजनाई तरौली अगरबा नवा पुरवा टनटनवापुर कुरावन कुंभी की माता जी के प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से निकला।

42 वर्षीय अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत।


कंट्री लीडर समाचार पत्र
मिल्कीपुर अयोध्या। 
घर में पंखा लगाते समय बिजली के करंट  की चपेट में आने से 42 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
 प्राप्त समाचार के अनुसार खंडासा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कंदई कला क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी इश्तियाक पुत्र मुस्ताक( 42) घर के अंदर पंखा लगा रहे थे। पंखे में उतरे करंट ने चपेट में ले लिया घर के परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक विद्युत करंट ने इस्तियाक को मृत्यु ने अपने आगोश में ले लिया परिजनों के गुहार पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर मृतक के घर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी कंदई कला ब्रह्म दत्त पांडे ने परिजनों से मृतक का पोस्टमार्टम कराने की लिए कहा लेकिनपरिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए । जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भरा कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तहसील सदर सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
          सुलतानपुर 16 अक्टूबर/उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में  माह अक्टूबर के तृतीय  शनिवार को प्रातः 10 बजे से तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण  समाधान  दिवस का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया गया, जिसमें  डीएम ने जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से निस्तारण का निर्देश देते हुये। डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौके पर उपस्थित ।
--------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Monday, 11 October 2021

"विकास खंड धनपतगंज मे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का हुआ प्रशिक्षण"

कंट्री लीडर न्यूज. नेटवर्क सुलतानपुर
धनपतगंज।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण विकासखंड धनपतगंज में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख यस भद्र सिंह एवं संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 जिसने संयुक्त निदेशक प्रवीण चौधरी द्वारा पंचायत विभाग की समस्त योजनाओं एवं क्रियान्वयन कैसे हो तथा ग्राम प्रधानों को डोंगल कैसे लगाया जाए और उसके महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें स्टेट कंसल्टेशन प्रशांत मिश्रा एवं श्रीमती प्रीती सिंह द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई ।योजना कैसे बनाएं और
 73 संविधान एवं ग्राम सभा की बैठक कैसे हो इस विषय की जानकारी  राज्य  प्रशिक्षक आरती शर्मा ने प्रधानो को दी।रागनी दीक्षित द्वारा ग्राम पंचायत समिति तथा विपिन कुमार द्वारा एसबीएम बताया गया ।
जिला पंचायत राज अधिकारी आर के भारती द्वारा कार्य प्राणी प्रणाली तथा पत्रावली के रखरखाव के बारे में बताया गया।
 प्रशिक्षण मे  खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह , एडीओ  पंचायत देवेन्द्र मिश्रा, और विकास खंड के सभी प्रधान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद संयुक्त निदेशक प्रवीणा चौधरी ने  सरैय्या भरथी और कोरों के निर्माणाधीन पंचायत भवनो का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिया।

3दिवसीय विकास प्रदर्शनी का विधायक सूर्यभान सिंह ने किया उद्घाटन

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 11 अक्टूबर/ प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि से सम्बन्धित 03 दिवसीय प्रदर्शनी मण्डप का आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया उद्द्घाटन*👇👇

Sunday, 10 October 2021

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 03 दिवसीय प्रदर्शनी मण्डप का होगा आयोजन।*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
         सुलतानपुर 10 अक्टूबर/शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 04 वर्ष 06 माह पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि से सम्बन्धित प्रदर्शनी का  आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2021 तक (03 दिन) किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी में ‘‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास‘‘ एवं ‘‘इरादे नेक काम अनेक‘‘ शीर्षक के अन्तर्गत मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, ओडीओपी को प्रदर्शित करने वाले थ्री-डी पोस्टर, फोटोज आदि लगाये जायेंगे। उक्त प्रदर्शनी मण्डप जन सामान्य, पत्रकार बन्धुओं सहित सभी के अवलोकनार्थ 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2021 तक (03 दिन) उपलब्ध रहेगी।  
-------------------------------------------------------------

Saturday, 9 October 2021

पशुशाला की दीवार गिरने से महिला की मौत बुजुर्ग घायल


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
धम्मौर थाना क्षेत्र के करमपुर परवर भार ग्राम सभा में आज सुबह लगभग 6:30 पर बद्री पाल पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल की पशु शाला की दीवार गिरने से बद्री की माता जी की मौत हो गई और उनके दादाजी घायल हो गये जिनको हसनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनका इलाज करा के घर पर लाया गया घटना के समय बद्री की माताजी गौशाला की साफ सफाई कर रही थी और उनके दादाजी उसी रास्ते से गुजर रहे थे घटना की सूचना धम्मौर थाना क्षेत्र को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय SI विकास गौतम दीवान हीरामणि साहनी तथा दिलीप कश्यप  आदि स्टॉप मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Thursday, 7 October 2021

समस्त विकास खण्डों में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क

             सुलतानपुर 07 अक्टूबर/आयुक्त महोदय ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ग्राम्य विकास तथा अन्य समवर्ती विभागों की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु राज्य सरकार द्वारा जनपद/विकास खण्डों से समय-समय पर आयोजित होने वाली वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के लिये समस्त ब्लाक स्तर पर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
 उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के कुशल निर्देशन में गुरूवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम निर्माण हेतु विधि विधान के साथ भूमि पूजन अर्चन  किया गया। उक्त के क्रम में विकास खण्ड लम्भुआ में मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, वि0ख0 दोस्तपुर में मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, वि0ख0 कूरेभार में जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा तथा विकास खण्ड अधिकारी आलोक सिंह द्वारा भूमि पूजन किया गया।
          इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा अन्य विकास खण्डवार नामित अधिकारियों तथा सम्बन्धित ब्लाक के बी0डी0ओ0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम निर्माण हेतु भूमि पूजन अर्चन किया गया।

जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का किया आकस्मिक निरीक्षण।

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क

                  सुलतानपुर 07 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा गुरूवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान कुल 433 गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित पाये गये, जिसमें से 157 नर व 276 मादा संरक्षित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर लगे टीन शेड की गुणवत्ता की जाॅच की गयी, जो सही पाया गया। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा आदि की जा रही है।
              जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने पशुचिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल पर तेजी से बढ़ने वाले छायादार वृक्ष लगवाये जाये।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आशीष कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी भदैयाॅ डाॅ0 बृजभान यादव, सहायक विकास अधिकारी संतोष पाल, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।