सुलतानपुर।जिले के कूरेभार बीआरसी पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की बिभिन्न समस्याओं पर 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया ।
और 21 सूत्रीय मांगपत्र शासन को भेजा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष करुण सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों पर तैनाती,कर्मचारियों की भर्ती के साथ आंगनबाड़ियों, रसोइयों, शिक्षा मित्र,अनुदेशक का मानदेय बढ़ाने,और ऑनलाइन के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न रोकने, मृतक आश्रित शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने सहित कुल 21 सूत्रीय मांग पत्र को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ रितेश सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में 21 सूत्रीय ज्ञापन पत्र डाक के माध्यम से मुख्य सचिव उत्त्तर प्रदेश को भेजा गया। प्रदर्शन में अमरेन्दर सिंह , उर्मिला सोनी, पूनम, अनामिका जायसवाल ,चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र दुबे ,हरिओम गुप्ता, मनखुश, रवि प्रकाश त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी,राजकुमार यादव, विजय बहादुर सिंह,संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक, रसोइया मौजूद रहेBreaking News
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*
*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...
Tuesday, 14 September 2021
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति(डीएलआरसी) की बैठक हुई आयोजित।*
छुट्टा सांडों के जंग में ,मरने से बचा अधेड़ । *कंट्री लीडर समाचार
तिकोनिया पार्क में मनाई गई महर्षि दधीचि की जयंती*
Monday, 13 September 2021
दिव्यांगजन निःशुल्क चिकित्सा व उपकरण हेतु 30 सितम्बर तक करें रजिस्ट्रेशन।*
*प्रेस क्लब की ढही बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू।*
डीएम व एसपी द्वारा शिवम के वाटर लेबल मशीन को इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर किया गया सम्मानित।
सुलतानपुर 13 सितम्बर/ वाटर लेबल मापन मशीन बनाने वाले शिवम वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा, निवासी - ग्राम व पोस्ट भाॅई, विकास खण्ड दूबेपुर, जनपद सुलतानपुर को इण्डिया बुक आॅफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा सोमवार को अपने-अपने कार्यालय में किया सम्मानित।
मधुसूदन विद्यालय इण्टर कालेज, सुलतानपुर के 12वीं के छात्र शिवम ने बैट्री द्वारा संचालित वाटर लेबल मशीन बनाकर जल संरक्षण की दिशा में अभिनव प्रयास किया। उन्होंने बताया कि यह मशीन घर में लगी पानी की टंकी के वाटर लेबल को समय-समय पर दर्शाता रहेगा। इनके इस प्रयास को इण्डिया बुक आॅफ रिकार्ड में शामिल किया गया है। इनके इसी डिवाइस के लिये 15 मार्च, 2018 को पूर्व जिलाधिकारी संगीता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
Sunday, 12 September 2021
डबल मर्डर से पखरपुर क्षेत्र मे मचा हडकंप
कंट्री लीडर न्यूज बहराइच
अज्ञात हत्यारों ने दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया दोनों भाई-बहन लग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। फिगर प्रिट एवं डॉग स्क्वाड का हत्यारों की तलाश में सहारा लिया गया।
फखरपुर के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार की सुबह श्रीराम लोधी के खेत में पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने दो बच्चों के शव देखे, जिसमें एक लड़का व एक लड़की थी। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों बच्चे केवल लोअर पहने हैं। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की। हत्या शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।
मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 की अध्यक्षता में लो0नि0वि0 (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
सुलतानपुर 11 सितम्बर/ मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 लखनऊ तथा सदस्य राज्य सलाहकार समिति प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, उ0प्र0 धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत लो0नि0वि0 (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस में स्वच्छ कार्य विभूक्ति एवं पुर्नवासन अधिनियम 2013 (मैनुअल स्कैवेजिंग एक्ट 2013) का जनपद में लागू कराने तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सचिव मण्डी समिति के साथ हाथ से मैला उठाने की प्रथा तथा उसमें लगे व्यक्तियों के पुर्नवासन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। मा0 सदस्य द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिये और तकनीकी प्रयोग को बढ़ावा दिया जाये। इस प्रथा में लगे हुए लोगों को आर्थिक मदद व पुर्नवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गाॅवों तक पहुँचाने तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौंचालय, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, मुद्रा लोन, स्ट्रीट लाइट, हैण्ड पम्प तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सदर विधेश, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0 आर0 विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, डिप्टी सीएमओ सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।