Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Friday, 13 January 2023

खलीलाबाद मे बिजली बकायेदारो के खिलाफ वसूली अभियान तेज

कंट्री लीडर समाचार संतकबीरनगर
 उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी को विद्युत विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर वृहद अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया था। जिसके परिपालन में प्रतिदिन तहसीलदार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद तथा नायब तहसीलदार सेमरियावां द्वारा 3 टीम बनाकर वसूली की जा रही है। आज तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर द्वारा संग्रह अमीन दिलीप सिंह, दिनेश यादव के साथ ग्राम मंजरिया, नेहिया खुर्द बुजुर्ग में, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता द्वारा संग्रह अमीन संत कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार वर्मा तथा किसुन के साथ ग्राम मगहर, रसूलाबाद, बनकटा, शिवसरा में नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी द्वारा संग्रह अमीन दुर्गेश मिश्रा, मुनीराम वर्मा, अमर, राजदेव तिवारी के साथ ग्राम करही, पैड़ी, देवरिया नासिर ग्रामों में भ्रमण कर अभियान चलाकर वसूली की। अभियान अंतर्गत विद्युत देय के बाकीदार अजहर अली पुत्र फ़कीर द्वारा 1 लाख 4 हजार रुपए जमा कर अपना सम्पूर्ण बकाया जमा किया, एक अन्य बाकीदार आजाद पुत्र अकबर ने चालीस हजार रूपए जमा किया। उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान अंतर्गत अब तक 1.5 करोड़ की वसूली हो चुकी है, बाकीदारों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र अभियान अंतर्गत अपना बकाया जमा करें अन्यथा उनके चल अचल संपत्ति की नीलामी करते हुए उनसे बकाए धनराशि की वसूली की जाएगी। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के कड़े तेवर को देखते हुए बाकीदारों के मध्य हड़कंप की स्थिति रही।

No comments:

Post a Comment