Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Friday, 7 February 2020

परम्परागत कृषि मेला का खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने फीता काट कर उद्घाटन किया


कंट्री लीडर न्यूज 


सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील के चक शिवपुर गांव में बाबा करीम शाह धूनी मेला प्राँगण में लगे चल रहे किसान मेले के दूसरे दिन पहुचे खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह । मंत्री ने मेले का उद्धघाटन फीता काटकर किया ।


मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के सभी कोटेदारों को खाद्यान्न उनके विक्रय केंद्र तक पहुंचाया जाएगा । ठेकेदारों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा अनाज।


कुछ दिनों पूर्व राइस मिल पर कोटे का खाद्यान्न मिलने पर अब तक कार्यवाही न होने पर बोले खाद्य रसद मंत्री। होगी बड़ी कार्यवाही। योगी जी की सरकार में भ्रष्ट्राचार बर्दाश्त नही होगा। कार्यवाही तय है।


बल्दीराय तहसील में धान क्रय केंद्र बन्द होने पर बोले खाद्य रसद मंत्री। टारगेट पूरा होने पर ही बंद हो सकता है केंद्र । नही पूरा होगा तो दोबारा खुलवाया जाएगा धान क्रय केंद्र ।

किसान मेले का आयोजन कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग के तत्वावधान में किया गया । कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र शाही उप निदेशक कृषि विभाग द्वारा किया गया ।


इस मौके पर बल्दीराय उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह ,नायब तहसीलदार अमर नाथ पाल , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल , जमील अहमद ,आरपी सिंह , अर्चना देवी , अनुपम सिंह ,सोनू सिंह,फरहान खान ,अकरम ,हाजी रहमुद्दीन , देवता दीन , कृष्ण राम यादव ,बजरंग सिंह ,राकेश जोशी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे । 

No comments:

Post a Comment