Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 31 July 2021

**उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को कुछ खास करने जा रहे हैं अफसरों कोदिए गये निर्देश*

कंट्री लीडर समाचार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान तहसील,थाना व जिला स्तर पर ही किया जाए जिससे जनता को समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने जिले स्तर पर अधिकारियों को हर हाल में प्रतिदिन जन सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एल्डर हेल्पलाइन बनाई गई है। इस प्रकार की हेल्पलाइन का कार्य प्रत्येक जिले में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्राप्त हो। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक उचित दर की दुकान पर पांच अगस्त को कम से कम 100 लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गये बैग में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक सरकारी राशन की दुकान के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं।
उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को अगस्त क्रांति व काकोरी की घटना के दृष्टिगत प्रदेश के शहीद स्मारकों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पुलिस व सुरक्षा बलों के बैंड वादन सहित देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल के संबंध में शिकायतें न प्राप्त हों। प्रत्येक गौशाला के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गो-आश्रय स्थलों की सुचारू व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया जाए"

रेलवे ट्रेक पर मिला युवती का शव

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर जिले मे रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की शव । सिर पर गंभीर चोटों के निशान। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली है। युवती के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। लाश मिलने से लोगों ने पुलिस और GRP को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना जिले के चांदा थाना क्षेत्र के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन की है। रेलवे  स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर शनिवार अज्ञात युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। शव पर जब लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने GRP और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चांदा थाने के प्रभारी भी दल-बल के साथ वहां पहुंचे। GRP पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने आसपास के लोगों से युवती की पहचान करने की कोशिश की लेकिन युवती का पहचान नही हो सकी।

Wednesday, 28 July 2021

सीएचसी धनपतगंज पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

धनपतगंज। हरे भरे वृक्ष  जीव- जगत के जीवन का आधार है ।स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें नैतिक रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए ।

 उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता पं यमुना प्रसाद पांडे ने सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण के दौरान कही ।मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता यमुना पांडे के नेतृत्व में गायत्री परिवार ,भाजपा और आर एस एस आदि संगठनो के दर्जनों स्वयंसेवकों ने सीएचसी पर आंवला बरगद ,पीपल ,नीम नींबू अमरूद के तकरीबन 100 वृक्ष रोपित किए ।स्वयंसेवकों के इस कार्य में सहभागी बनते हुए सीएचसी के चिकित्सक डॉ सत्येंद्र सिंह  और भाजपा नेता रूपेश सिंह ने भी वृक्षारोपण में हाथ बटाया। वृक्षारोपण में मौजूद पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं, यह हवा को शुद्ध ,पानी को संरक्षित और जलवायु को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। वृक्षारोपण में प्राचार्य अयोध्या प्रसाद ,गायत्री परिवार के अर्जुन सिंह, अमर पाल सिंह ,मनीराम ,उमाकांत शुक्ला ,विद्या भूषण मिश्र,ग्रीस सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की बैठक हुई आयोजित।

**जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की बैठक हुई आयोजित*।*

*आईजीआरएस के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी-डीएम।*
कंट्री लीडर समाचार
          सुलतानपुर 28 जुलाई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार की सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के लंबित सन्दर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आईजीआरएस से सम्बन्धित डिफाल्टर सन्दर्भ पर       
         जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर तत्काल डिफाल्टर सन्दर्भों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।        
          बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार लंबित/डिफाल्टर शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल लंबित शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे और तत्संबंधी रिपोर्ट आइजीआरएस सेल को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
            इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद,  समस्त उप जिलाधिकारी, सीओ लंभुआ सतीश चन्द्र शुक्ला, उप जिलाधिकारी अंजुम कहकशां,  जिला विकास अधिकारी डा० डी०आर० विश्वकर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, पीडीडीआरडीए सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।  
------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

जिला कारागार, सुलतानपुर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन


कंट्री लीडर समाचार
                 सुलतानपुर 28 जुलाई/ मा0 राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं आदेशानुसार जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार मा0 जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय की संरक्षता में श्री बटेश्वर कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुलतानपुर एवं श्री शशि कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सुलतानपुर को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने तथा कोविड-19 से सम्बन्धित केन्द्र सरकार व सरकार द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन का अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
             

तदोपरान्त जिला विधिक सेवा पाधिकरण सुलतानपुर के तत्वाधान में जिला कारागार, सुलतानपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्हें कोविड-19 के प्रकोप से सुरक्षित रहने तथा साफ-सफाई रखने आदि के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया साथ उन्हें आयोजित शिविर के माध्यम से यह जानकारी प्रदान की गयी, जिन बन्दियों के पास उनके वादों की पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नहीं है वे सभी बन्दी अपना प्रार्थना पत्र अधीक्षक जिला कारागार सुलतानपुर से अग्रसारित कराते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें, जिससे उनके वादों की पैरवी हो सके।
              इस अवसर पर अधीक्षक जिला कारागार सुलतानपुर उमेश सिंह, संजय कुमार राय, शेषनाथ यादव, उपकारापाल नयन कमल सिंह, चिकित्साधिकारी डाॅ0 हेमन्त वर्मा, फार्मासिस्ट सुनीता सिंह तथा नामिका अधिवक्ता अमित कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त जिला कारागार के समस्त आरक्षी उपस्थित रहे। 
------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Tuesday, 29 June 2021

*डीएम द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान पूर्व तैयारियों का लिया गया जायजा।*

रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन तिवारी
सुल्तानपुर:- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा बताया कि 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 03 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत कार्यालय में 03 प्रत्याशी 05 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमंे से आज एक भी उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। तत्पश्चात जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि जिला पंचायत सभाकक्ष सुलतानपुर में आगामी 03 जुलाई, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से 03 बजे तक सम्पन्न होगा। तत्पश्चात अपरान्ह 03 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी और मतगणना समाप्ति तक चलेगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने हेतु साथ में आईडी कार्ड (म्च्प्ब्) इलेक्शन फोटो आईडेन्टी कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वोटिंग के समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक सामग्री जैसे-मोबाइल, गैजेट या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस व शस्त्र आदि लाना सख्त मना हैं।

*इस अवसर पर:-* अपर जिला मजिस्ट्रेट(वि0/रा0)/सहायक निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) कमलेश बाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत दिनेश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Thursday, 24 June 2021

खलिहान की जमीन पर अबैध कब्जे को जेसीबी से किया गया जमीदोज

खलिहान की जमीन पर अबैध कब्जे को  जेसीबी से किया गया जमीदोज
*रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन तिवारी*
सुल्तानपुर।खलिहान की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा। पक्का निर्माण करके किया गया था अवैध कब्जा। अवैध कब्जे को जेसीबी द्वारा किया गया जमींदोज। नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम समाज की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। अवैध कब्जा हटने से  मचा हड़कंप। लंभुआ तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ गांव का मामला।

*लखीमपुर खीरी के गोला अंतर्गत रायपुर मे जि पं सदस्य वारिस अली अंसारी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ



लखीमपुर खीरी के गोला अंतर्गत रायपुर मे जि पं सदस्य वारिस अली अंसारी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
 
जनपद लखीमपुर खीरी के 139 विधानसभा गोला क्षेत्र के रायपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का सुभारम्भ करने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष / जिला पंचायत सदस्य वारिसअलीअन्सारी पहुचे और खिलाड़ियो की हौसला अफ़ज़ाई किया । इस मौके पर समाजवादी पार्टी के139 विधानसभा अध्यक्ष पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ  सोमचंद प्रजापति, नईम खान , मुन्ना अन्सारी ,सद्दाम खान, प्रधान सलीम अन्सारी, वारिस मंसूरी और बहुत से खिलाड़ी व दर्शक भी उपस्थित रहे।

जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित।*

*जनपद प्रभारी मंत्री/मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण के प्रति जागरूक करे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान।*

*जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक।* 
रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन तिवारी
       सुलतानपुर 24 जून/ मा0 मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड अखण्डनगर के शिवनाथ वर्मा स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानों से संवाद एवं विकास कार्यों की समीक्षा करने के पश्चात कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान व ग्रामीणजनों से जानकारी प्राप्त की। मा0 मंत्री जी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखण्डनगर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोविड-19 से बचाव हेतु किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के सम्बन्ध में सम्बन्धित एमओआईसी को निर्देशित किया कि टीकाकरण के प्रति लोगो के मन में फैली भ्रंान्तियों को दूर करते हुए लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण कराये जाने के प्रति जागरूक कर टीकाकरण कराये जाने हेतु प्रेरित करें। उन्होने आमजन से अपील की है कि नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराये जिससे आप स्वयं तथा अपने परिवार को महामारी से बचा सकें।  
       उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाइजेशन, मास्क तथा दो गज की दूरी का पालन अवश्य करंे। उन्होने टीकाकरण कराने वाले लोगो से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मा0 मंत्री जी ने 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिये टीकाकरण कराये जाने के सम्बन्ध जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का आश्वासन दिया। जनपद में किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विस्तार से मा0 मंत्री जी को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।  
       इसके उपरान्त ग्राम पंचायत सचिवालय कैथीजलालपुर में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्भावित कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर दवा किट का वितरण व वृक्षारोपण करने के पश्चात ग्राम निधि/मनरेगा के कार्यों का लोकार्पण किया। मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा किया गया। 
     तत्पश्चात मा0 मंत्री जी विकास खण्ड दोस्तपुर कार्यालय, परिसर में पहॅुचकर मण्डल पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से भेंटवार्ता करने के पश्चात विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिले तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मा0 मंत्री जी ने वृक्षारोपण करने के पश्चात हरितक्रांति फैलाने की दृष्टिगत से प्रत्येक नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की। 
     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) सीताराम वर्मा,  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार, उपाधीक्षक कादीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार यादव, एमओआईसी अखण्डनगर व दोस्तपुर, खण्ड विकास अधिकारी अखण्डनगर व दोस्तपुर सहित भाजपा पदाधिकारीगण, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे। 
---------------------------------------------------

Wednesday, 23 June 2021

*मनियारपुर में बनेगा खेल मैदान, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान*

*मनियारपुर में बनेगा खेल मैदान, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान*


सुल्तानपुर : मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने दुबेपुर ब्लॉक के मनियारपुर में खेल मैदान बनाने के लिए निर्देश। स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने उठाया कदम। जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए भोर में पहुंचे मौके पर सीडीओ। ‌ ग्रामीणों की सामूहिक समस्या पर लगाई गई जेसीबी, खत्म कराई गई जलभराव की बाधा। खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत मनोज पांडेय को दिए निर्देश।