Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Saturday, 31 July 2021

रेलवे ट्रेक पर मिला युवती का शव

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर जिले मे रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की शव । सिर पर गंभीर चोटों के निशान। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली है। युवती के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। लाश मिलने से लोगों ने पुलिस और GRP को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना जिले के चांदा थाना क्षेत्र के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन की है। रेलवे  स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर शनिवार अज्ञात युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। शव पर जब लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने GRP और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चांदा थाने के प्रभारी भी दल-बल के साथ वहां पहुंचे। GRP पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने आसपास के लोगों से युवती की पहचान करने की कोशिश की लेकिन युवती का पहचान नही हो सकी।

No comments:

Post a Comment