Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 3 December 2023

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल, मचा कोहराम


कंट्री लीडर समाचार
संतकबीरनगर: मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल, मचा कोहराम
 संतकबीरनगर। रविवार की दोपहर बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा चमनजोत में अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर मोटरसाइकिल सवार राम प्रसाद पुत्र हरीराम उम्र 28 वर्ष निवासी बत्सा बत्सी थाना दुधारा बुरी तरह घायल हो गया। मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद बेलहर कला पुलिस ने स्वजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं नगर पंचायत बेलहर खुर्द बभनी में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल लड़कियों को उपचार के लिए सीएचसी सांथा भेजा गया। ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर थाने भेज दिया।

सुशासन, विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बलबूते पर हुई भाजपा की प्रचंड जीत -अंकुर राज तिवारी विधायक


कंट्री लीडर समाचार संतकबीरनगर
भाजपा की प्रचंड जीत पर खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा तीनों प्रदेशों की जनता को अपने तरफ से बधाई दी ,भाजपा की तीन राज्यो में प्रचंड जीत पर बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है वही संतकबीरनगर जिले में भी जश्न का माहौल है जिले के के खलीलाबाद  विधानसभा से विधायक अंकुर राज तिवारी ने जीत पर सभी वरिष्ट नेताओं कार्यकताओं को बधाई दी है आपको बता दे की  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा पार्टी के लोगो में ख़ुशी देखने को मिली और जमकर भाजपाइयो ने ख़ुशी क इजहार कर रहे है जबकि इसी क्रम में भाजपा के विधायक अंकुर राज तिवारीने कहाँ की भारत की जनता का भरोसा  सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है,  भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।
         

Friday, 1 December 2023

बाइक रैली को उप कृषि निदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 30 नवम्बर/फसल बीमा कराने हेतु किसानों में जागरूकता बढ़े इसके लिए आज अहिमाने स्थित कृषि भवन (उप कृषि निदेशक कार्यालय) से सीएससी संचालको एवं बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिससे लोगो में योजना के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग अपनी फसलो में प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचने लिये अपनी फसल का बीमा करा के आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सके। 
        भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों एवं नागरिको को जागरूक करने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है।
     जागरूकता रैली का शुभारंभ उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय बीज केंद्रों, बैंकों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा उपलब्ध है। रैली कृषि भवन (उप  कृषि निदेशक कार्यालय) से आरंभ होकर दुबेपुर विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों से होते हुए ग्राम पंचायत धम्मौर में समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।
        सीएससी जिला प्रबंधक द्वय सुशील कुमार एवं विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाना आरंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
किसान कहां करा सकते हैं अपनी फसल का बीमाः- ऋणी कृषक अपने फसलों का बीमा बैंक द्वारा एवं गैर ऋणी कृषक अपने फसल का बीमा सीएससी (सामान्य सेवा केन्द्र), बैंक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, नजदीकी डाकघर के माध्यम से करा सकते हैं।
कृषक अपनी फसल का बीमा स्वयं फ़सल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in अथवा क्राप इन्श्योरेंस एप्लिकेशन के माध्यम से भी कर सकते है।
         बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय ने योजना के बारे में बताया कि रबी सीजन हेतु सुलतानपुर जनपद में दो फसल गेहूं एवं आलू फसल अधिसूचित हैं। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फसल बुआई से लेकर फसल कटाई तक बीमित फसल को कवरेज प्रदान किया जाता है।
कितना देना होगा प्रीमियमः-कृषक बंधु द्वारा गेहूं की फसल पर 1281 रू० प्रति  हेक्टेयर प्रीमियम राशि देय है। जो कि बीमित धनराशि का 1.5 प्रतिशत है एवं आलू फसल के लिए ₹ 6500 रू०/हेक्टेयर प्रीमियम राशि देय है जो कि बीमित धनराशि का 5 प्रतिशत है।
       जनपद के सभी ऋणी कृषक एवं गैर ऋणी कृषक बंधु से अपील है कि अपने फसल का बीमा अवश्य करवाएं एवं योजना का लाभ उठायें। जो भी इच्छुक कृषक अपने फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अंतिम तिथि से पहले अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।
अगर प्राकृतिक आपदा से बीमित फसल हो जाएं नुकसान तो कहां पाएं समाधानः-बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे - बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, चक्रवाती बारिश,जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से हुई क्षति कि स्थिति में बीमित कृषक द्वारा 72 घंटे के भीतर अपनी फसल नुकसान की शिकायत दर्ज करवाना अनिवार्य है। 
         बीमित कृषक अपनी फसल नुकसान की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-889-6868 अथवा बीमा कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1035-490 पर कॉल करके दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा बीमित कृषक अपने से सम्बन्धित ऋणप्रदाता बैंक शाखा, अपने विकासखण्ड के राजकीय बीज गोदाम, बीमा कंपनी के तहसील कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
         इस अवसर पर कृषि विभाग से जयंतीलाल पटेल, बीमा कंपनी के तहसील समन्वयक सौरभ सिंह, प्रसून वर्मा, राजेश पाण्डेय, शुभम मिश्रा तथा सीएससी संचालक विष्णु पाल, रहीमुद्दीन, नवनीत सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, करमचंद व अन्य संचालक एवं कृषकगण उपस्थित रहे।   
----------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

Friday, 17 November 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवश

सम्पूर्ण समाधान दिवश सुलतानपुर
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 18 नवम्बर/ शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में  जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा  द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए।👇👇

शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 17 नवम्बर/मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय सुलतानपुर में आयोजित दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में यह प्रशिक्षण 04 बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में 24 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का कार्य डॉ0 अजय सोनी बाल रोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय, डॉ0 मंजू सिंह बाल रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर एवं डॉ0 रविंद्र कुमार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपतगंज द्वारा किया जा रहा है।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डीएसएस न्च्ज्ैन् इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मुख्य रूप से नवजात शिशु को पुनर्जीवित करना, इनफेक्शन कंट्रोल, एसेंशियल न्यूबॉर्न केयर, ब्रेस्टफीडिंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।  
------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

जिलाधिकारी द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 17 नवम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खान पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर आदि का अवलोकन कर जायज़ा लिया गया। 
         निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में 242 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 94 नर तथा 148 मादा संरक्षित है, जो सभी स्वस्थ पाये गये। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से गोवंशों का देखभाल किया जाना पाया गया। गोवंशों को भूषा व हराचारा नियमित रूप से दिया जा रहा है। गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था व साफ-सफाई, रहने हेतु टीनशेड आदि का निर्माण हुआ पाया गया।  
जिलाधिकारी महोदया द्वारा खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर को निर्देशित किया गया कि गोवंशों हेतु नियमित रूप से साफ-सफाई, हरा चारा, पशु चिकित्सकों की नियमित विजिट कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड के दृष्टिगत गोवंशों हेतु त्रिपाल, काउकोट आदि की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित करायें।  

महिला का मिला शव-मचा हडकंप ,पुलिस मौके पर

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर रंकेडीह गांव के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी मौके पर पहुंचे हैं।लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर कुड़वार थानाक्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा स्थित रंकेडीह गांव के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने पर दी। जिस पर थानाध्यक्ष कुड़वार गौरी शंकर पाल मौके पर पहुंचे और महिला के शव की फोटो लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। शव रात के आसपास का लग रहा है ऐसा बताया जा रहा। महिला के गले में मंगल सूत्र आदि पड़ा हुआ है ऐसे में मौत कैसे और क्यों हुई इस पर संशय बन गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थाने व आसपास के थानो पर फोटो भेजकर पहचान कराया जा रहा है।

Wednesday, 18 October 2023

रसोई तक पंहुंचा घडियाल, मचा हडकंप

धनपतगंज ।थाना क्षेत्र के पाली( गांव  कुटिया) में एक घर की रसोई में घड़ियाल निकलने  से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन महकमा की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू कर घड़ियाल को जाल में फसाया और साथ ले गई ।
घटना के मुताबिक मंगलवार को देर रात 11बजे कुटियवा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह  के नए बने मकान की रसोई मे देर रात एक घड़ियाल ने डेरा जमा लिया ।परिवरीजन किसी जरूरत के लिए रसोई में गए तो घड़ियाल को देख चिल्लाने लगे।  गुहार पर इकट्ठा लोगों ने इसकी सूचना डायल पुलिस 112 और वन महकमा को दी ।रात 1:00 बजे पहुंची वन महकमा की टीम ने घड़ियाल को कब्जे में लेने के लिए रेस्क्यू शुरू किया ।कड़ी मसक्कत के बाद भोर 3:00 बजे घड़ियाल को जाल में फंसा पाए ।तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।रिहायसी इलाके में घर के भीतर घड़ियाल के मिलने की यह पहली घटना है ।घड़ियाल की लंबाई तकरीबन 6 फिट है ।
इस बाबत मौके पर मौजूद रेंजर आर के मौर्य ने बताया कि गांव के बगल नहर माइनर है तथा घर के बगल गड्ढा है संभव है नहर के रास्ते गांव के गड्ढे में घड़ियाल पहुंचा उसके बाद घर के भीतर रात भोजन की तलाश में घुस आया होगा। जिसकी उम्र और लिंग का सही अनुमान  नहीं लग पा रहा हैं ।

Wednesday, 11 October 2023

शांति और सद्भाव के साथ मनाये त्यौहार---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या


कंट्री लीडर समाचार
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार द्वारा चौकी कामाख्या धाम पर आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा/दशहरा को शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु दुर्गापूजा पाण्डाल आयोजकों, डीजे संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी ।*

Tuesday, 10 October 2023

*सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण का हुआ शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
        सुलतानपुर 10 अक्टूबर/विकास भवन सभागार से मंगलवार को नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 10 एवं 11 अक्टूबर, 2023 होने वाले 02 दिवसीय किसान मेले में समस्त विकास खण्डों के किसानों हेतु ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दूबेपुर अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर दीपचंद चौरसिया, विकास खण्ड दूबेपुर, लम्भुआ, पी0पी0 कमैचा एवं करौंदी कलां के क्षेत्रीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस कृषि मेले में किसानों को नवीनतम जानकारी प्रदान की जायेगी।  
--------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।