धनपतगंज । विकासखंड धनपतगंज स्थित जूड़ापट्टी खेल मैदान में शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर धार्मिक जयघोष और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री गिरीशपति त्रिपाठी जी महाराज, महापौर अयोध्या धाम रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र और धर्म की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाज को तोड़ने वाली शक्तियों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही सनातन संस्कृति की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सनातन धर्म को जीवन जीने की श्रेष्ठ और वैज्ञानिक पद्धति बताते हुए युवाओं को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पं० अभय कुमार शुक्ल, क्षेत्र प्रमुख धर्म जागरण समन्वय पूर्वी उत्तर प्रदेश ने हिन्दू समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन और धर्म जागरण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस सम्मेलन का आयोजन समस्त हिन्दू समाज जूड़ापट्टी न्याय पंचायत की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम दुलार पाठक ने की। सम्मेलन में जमुना पांडे, गिरीश सिंह, शत्रुघ्न मिश्र, बृज भूषण मिश्र, शैलेंद्र और श्याम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment